रणवीर सिंह के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज,ये लगे आरोप

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के खिलाफ बंगलूरू में एफआईआर दर्ज की गई है। यह मामला ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा-चैप्टर 1 से जाकर जोड़ता है। रणवीर सिंह पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप इस शिकायत में लगाया है।

कर्नाटक की दैव्य परंपरा के अपमान का आरोप
एएनआई की खबर के अनुसार बंगलूरू में रणवीर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। एक्टर पर धार्मिक भावनाओं और तटीय कर्नाटक की दैव्य परंपरा का अपमान करने का आरोप लगा है। रणवीर सिंह के खिलाफ यह शिकायत बंगलूरू के वकील प्रशांत मेथल ने दर्ज कराई है। 

 

 

गोवा फिल्म फेस्टिवल से जुड़ी है घटना
जिस मामले में रणवीर सिंह पर शिकायत दर्ज हुर्ह है, वह गोवा फिल्म फेस्टिवल से जुड़ी एक घटना से जाकर जुड़ता है। दरअसल, पिछले साल 28 नवंबर को गोवा में जब इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया चल रहा था तो रणवीर भी उसमें शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने स्टेज पर एक्टर और डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ का जिक्र किया। साथ ही स्टेज पर भी कर्नाटक की तटीय भूता कोला परंपरा का मजाक उड़ाया। ऋषभ शेट्टी ने उन्हें ऐसा करने से रोका भी था। इस बात को लेकर कई लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। इस मामले को लेकर ही रणवीर सिंह पर शिकातय दर्ज कराई गई है।



एडिशनल ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के सामने पिछले साल दर्ज हुई थी शिकायत
यही मामला बंगलूरू में पहले एडिशनल चीफ मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट को भेजा गया है। इसकी सुनवाई 8 अप्रैल को होनी है। बंगलूरू के एक वकील ने पिछले साल 27 दिसंबर में एडिशनल ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के सामने एक प्राइवेट शिकायत दर्ज कराई थी। 23 जनवरी 2026 को कोर्ट ने हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन को एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया।

और पढ़े  एनआईओएस: 37वें स्थापना दिवस पर 6 नए पाठ्यक्रम और दो एप होंगे लॉन्च, जानें क्या है इन पहलों का उद्देश्य
  • Related Posts

    राजस्थान: दादा की 14 साल पुरानी ख्वाहिश पोते ने की पूरी, 100 किमी का सफर तय कर हेलीकॉप्टर से लाया दुल्हन

    बाड़मेर जिले के लंगेरा गांव में पोते ने अपने दादा की 14 साल पुरानी ख्वाहिश पूरी करते हुए अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर से ससुराल लाया। जेठंतरी निवासी शंभूसिंह की पुत्री…

    अटलांटा एयरपोर्ट पर उड़ानों में देरी: अमेरिकी खुफिया प्रमुख बोले- आगे भी होंगी तकनीकी गड़बड़ियां, वजह भी बताई

    अमेरिका में फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) से जुड़ी एक घटना ने साइबर सुरक्षा को लेकर नई चिंता पैदा कर दी है। अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक जे क्लेटन ने रविवार…