हादसा: पुलिया से टकराकर पलट गई कार, आग लगने से मासूम समेत 5 लोग जिंदा जले, एक घायल

Spread the love

 

त्तरप्रदेश के बुलंदशहर जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक कार पुलिया से टकराकर पलट गई और फिर आग लग गई। हादसे में कार सवार पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। मौकेपर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, जहांगीराबाद थाना इलाके में जहांगीराबाद-बुलंदशहर मार्ग पर गांव चांदौक चौराहे के पास बदायूं की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित एक पुलिया से टकरा गई।

कार में आग लग गई। हादसे में कार सवार एक मासूम समेत कुल पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। जबकि, हादसे में एक युवती की हालत गंभीर है। जिसका उपचार चल रहा है।

ये सभी बदायूं में शादी समारोह से दिल्ली लौट रहे थे। हादसे की वजह ड्राइवर को नींद की झपकी आना बताई जा रही है। बदायूं जिले के थाना सहसवान के गांव चमनपुरा निवासी तनवीर अहमद दिल्ली में रहते हैं।

दिल्ली जाने के लिए निकले थे कार सवार
देर रात उनकी पुत्रियां गुलनाज, मोमिना, पुत्र तनवीज अहमद, एक अन्य किशोरी निदा उर्फ जेवा और जुबेर अली निवासी खैरपुर बल्ली थाना सहसवान के साथ उनका दो वर्षीय पुत्र जैनुल बुधवार सुबह कार से दिल्ली जाने के लिए निकले थे।

जहांगीराबाद थाना इलाके में कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें मोमिना, तनवीज, निदा, जुबेर अली और दो वर्षीय जैनुल की जिंदा जलकर मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से झुलसी गुलनाज का उपचार चल रहा है।

जहांगीराबाद-बुलंदशहर मार्ग पर हादसा
बुलंदशहर के एसपी (ग्रामीण) तेजवीर सिंह ने बताया कि “आज सुबह 5.50 बजे जहांगीराबाद पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के जहांगीराबाद-बुलंदशहर मार्ग पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया।
और पढ़े  मंदिर की पहाड़ी पर हादसा: दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं का रोपवे टूटा, 8 लोग घायल, एक महिला की मौत

एक घायल गुलनाज को इलाज के लिए भेजा गया है। अन्य पांच यात्रियों की मौत हो गई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि ये छह लोग बदायूं में एक शादी में शामिल होने के बाद दिल्ली के मालवीय नगर लौट रहे थे।
सुबह अचानक ड्राइवर को नींद आ गई, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह पुल से टकराकर पलट गया और आग लग गई।

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- पेट्रोल-डीजल को लेकर डीएम ने जारी किया बयान।

    Spread the love

    Spread the love       अयोध्या में पेट्रोल-डीजल को लेकर डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने अपील बयान जारी किया।जनपद में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है।पेट्रोल की प्रतिदिन…


    Spread the love

    Weather यूपी: आज बढ़ेगी बादलों की सक्रियता, पड़ेंगी फुहारें, जारी रहेगा पारे में उतार-चढ़ाव

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश के मौसम में बृहस्पतिवार से बदलाव के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार 26 मार्च से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके प्रभाव से बृहस्पतिवार…


    Spread the love