अयोध्या- कृषि मंत्री शिवराज सिंह- भारत विश्व बंधु की भूमिका निभाने वाला देश

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को अयोध्या पहुंचे। एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम हमारे अस्तित्व और आस्था के केंद्र हैं। हमारे रोम रोम में बसे हैं।

रामलला के दर्शन को उन्होंने अपना परम सौभाग्य बताया। राम मंदिर अयोध्या में दर्शन-पूजन का कार्यक्रम तय है। हनुमानगढ़ी में हनुमान जी के दर्शन और सरयू पूजन भी करेंगे। दिल्ली में किसान मेले के शुभारंभ के बाद अयोध्या के कृषि विज्ञान केंद्र में किसानों से संवाद करेंगे।

उन्होंने कहा, “अन्नदाता ही जीवनदाता है, उसकी सेवा मेरा पहला कर्तव्य है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को दोहराया। भारत को ‘वसुधैव कुटुंबकम’ के संदेश के साथ विश्व बंधु की भूमिका निभाने वाला देश बताया।

और पढ़े  CM योगी ने प्रदेश के अधिवक्ताओं को दी कैशलेश इलाज की सौगात, बोले- अदालत पर आम आदमी का विश्वास हो कायम
  • Related Posts

    UPPSC : पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, 2297 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल

    उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2025 की मुख्य (लिखित) परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। मुख्य परीक्षा में शामिल 10,284 अभ्यर्थियों…

    सेंट्रल मार्केट मेरठ: बैंक्वेट हॉल समेत 6 भवनों में 5 कॉम्प्लेक्स, 35 दुकानें जमींदोज

    शास्त्रीनगर के सेंट्रल मार्केट में सील किए गए 44 भवनों में से छह को बुधवार को भारी फोर्स की मौजूदगी में बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। ये सभी आवासीय…