एक्सप्रेस-वे हादसा: ट्रक में टकराई तेज रफ्तार डबल डेकर बस,मौत के साथ केबिन में फंसी 2 लाशें, 31 घायल

 

 

दिल्ली से सवारियां लेकर बिहार जा रही तेज रफ्तार प्राइवेट डबल डेकर बस आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर आगे चल रहे पत्थर से लदे ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस में बैठे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। 31 घायल हो गए। जानकारी पर फतेहाबाद पुलिस और यूपीड़ा की टीम मौके पर पहुंची। बस की केबिन में फंसे लोगों को बाहर निकाल कर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद में भर्ती कराया गया।

पुलिस के मुताबिक रात्रि एक बजे के करीब प्राइवेट डबल डेकर बस दिल्ली से 60 सवारियां लेकर अररिया बिहार जा रही थी। बस को चालक बड़ी तेज रफ्तार से चला रहा था। जैसे आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के किलोमीटर 21 पर बस पहुंची तो आगे धीरे धीरे चल रहे पत्थर से लदे ट्रक से टकरा गई। बस ट्रक में कंडक्टर साइड दो मीटर लगभग घुस गई। धमाके की आवाज सुनते ही बस में बैठे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही एसीपी फतेहाबाद अमर दीप व प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद डीपी तिवारी के साथ यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू किया गया।

 

बस के केबिन दो लोग फंस गए थे। पुलिस के द्वारा जेसीबे मंगाकर आधा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों लोगो मृत अवस्था मे बाहर निकाला गया। हादसे में 31 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को बस से बाहर निकाल कर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद में भर्ती कराया गया है। जानकारी पर सीएमओ आगरा भी मौके पर पहुंच गए और सभी घायलों को इलाज कराया।

और पढ़े  यूपी: अशोक सिद्धार्थ के चलते खत्म हुआ आकाश आनंद का सियासी सफर, दो बड़े नेता जयचंद की भूमिका में

बस हादसे में घायल यात्री
अनिल सोनी पुत्र नानभव निवासी छोटे सिफत जनपद शक्ति छत्तीसगढ उम्र करीब 32 वर्ष , सुषमा पत्नी नारायण निवासी छोटे सिफत जनपद शक्ति छत्तीसगढ उम्र करीब 23 वर्ष , मोहम्मद साहू पुत्र मो0 रहमान निवासी कालेथान छर्रा पट्टी बिहार उम्र करीब 32 बर्ष, सुरेन्द्र सिंह पुत्र शिवनारायण सिंह निवासी बोहराहा सिपोन बिहार उम्र करीब 30 वर्ष , सूरज कुमार पुत्र रामबाबू महतो निवासी ब्रह्मपुरा गाँव जिला दरभंगा बिहार ,घूरन महतो पुत्र भोला महतो निवासी इजराहा थाना छोराईही जिला बेगूसराय बिहार ,अमित कुमार पुत्र शत्रुघ्न महतो निवासी ब्रह्मपुरा गाँव जिला दरभंगा बिहार उम्र करीब 19 वर्ष ,भरत चौपाल पुत्र अर्जुन चौपाल नि0- ब्रह्मपुरा गाँव दरभंगा बिहार उम्र करीब 21 बर्ष,अन्जू पुत्र विष्णु निवासी छोटा सिपट छत्तीसगढ उम्र करीब 28 वर्ष , रामदेव पुत्र सीताराम यादव नि0- शाहनन पट्टी जिला मधुबनी बिहार उम्र करीब 55 वर्ष ,उमधा देवी पत्नी छेदीलाल निवासी चिकना बिरूलू बिहार , गजानन भारती पुत्र इतवारीलाल निवासी चारपारा थाना मालरबुरदा जिला शक्ति छत्तीसगढ उम्र करीब 28 वर्ष ,नारद सुनवानी पुत्र नाईन भऊ निवासी छोटा सिपत छत्तीसगढ उम्र करीब 27 वर्ष ,मो0 निजामुद्दीन पुत्र मो0 नाजिब निवासी शंकरपुर मधुवनी बिहार , सुरेश महतो पुत्र भोला महतो निवासी  इजराहा थाना छोराही जिला बेगूसराय बिहार उम्र करीब 40 वर्ष सहित 31  यात्री घायल हो गए।
  • Related Posts

    UP- आईएएस दिव्या मित्तल का इस्तीफा हुआ मंजूर, 31 अगस्त को भेजा गया था केंद्र

    यूपी काडर की वर्ष 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल का इस्तीफा स्वीकार हो गया है। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए नोटिफिकेशन जारी कर दिया…

    CM योगी ने प्रदेश के अधिवक्ताओं को दी कैशलेश इलाज की सौगात, बोले- अदालत पर आम आदमी का विश्वास हो कायम

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाईकोर्ट और जनपद न्यायालय के के अधिवक्ताओं को पांच लाख रुपये कैशलेस इलाज की सुविधा का तोहफा दिया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में पहुंचे…