उत्तरकाशी: गंगोत्री हाईवे का भटवाडी में करीब 10 मीटर का हिस्सा भूस्खलन से धंसा, फंसे यात्रियों को निकाला गया

 

भूस्खलन से गंगोत्री हाईवे का भटवाडी में करीब 10 मीटर हिस्सा धंस गया। हाईवे बार-बार बाधित हो रहा है। बीआरओ द्वारा मार्ग को सुचारु करने का कार्य जारी है। पुलिस फोर्स मौके पर है। हाईवे खुलते ही फंसे यात्रियों को निकाला जा रहा है।

सड़क धंसने के कारण कभी भी वह नदी में समा सकती है। उत्तराखंड में आज  दून, टिहरी, नैनीताल और चंपावत जिले में आज को भी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में बिजली चमकने के साथ तेज दौर की बारिश की संभावना है।

 

मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक यलो अलर्ट वाले चारों जिलों के अधिकांश हिस्सों में बारिश के कई दौर देखने को मिल सकते हैं। मौसम विज्ञानी रोहित थपलियाल के मुताबिक अगले पांच दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा। कुछ पर्वतीय हिस्सों में तीव्र बौछार की भी स्थिति देखने को मिल सकती है।

 

अगले पांच दिन भारी बारिश
मौसम विज्ञानी रोहित थपलियाल के मुताबिक देहरादून में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश की संभावना है। बृहस्पतिवार को भी दून में गर्जन के साथ कई दौर की बारिश देखने को मिल सकती है। ऐसे में अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री की गिरावट का अनुमान है।

 

 

और पढ़े  केबीसी के मंच पर पहुंचे दून के लोकेंद्र: बढ़ाया उत्तराखंड का मान, बिग बी को भेंट की पहाड़ी टोपी
  • Related Posts

    मंत्री रेखा आर्या के पति का बड़ा आरोप: भ्रष्टाचार से 210 करोड़ की कथित अवैध संपत्ति अर्जित की, जांच की मांग की

    उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और उनके पति बरेली निवासी भाजपा नेता पप्पू गिरधारी के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। मंत्री की ओर से लगाए गए आरोपों के…

    केबीसी के मंच पर पहुंचे दून के लोकेंद्र: बढ़ाया उत्तराखंड का मान, बिग बी को भेंट की पहाड़ी टोपी

    उत्तराखंड की संस्कृति और पारंपरिक वेशभूषा को राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाते हुए दून निवासी लोकेंद्र सोनी ने लोकप्रिय टीवी कार्यक्रम कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) में पहाड़ी टोपी पहनकर प्रदेश…