हुगली में टीएमसी नेता कल्‍याण बनर्जी पर हमला, सिर पर चोट लगने के बाद सड़क पर गिरे

श्चिम बंगाल में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हुगली में हमला हुआ है। कल्याण बनर्जी आज टीएमसी कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए ज्ञापन देने गए थे। दावा किया गया है कि उसी दौरान उन पर हमला हुआ। गौरतलब है कि कल टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर भी हमला हुआ था। सोनारपुर में चुनाव बाद हुई हिंसा के पीड़ितों से मिलने पहुंचे अभिषेक बनर्जी के साथ धक्का मुक्की हुई और उनके कपड़े फाड़ दिए गए। इस दौरान उन पर अंडे फेंके गए और अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नारेबाजी की गई।

 

प्रदर्शनकारियों ने कल्याण बनर्जी के खिलाफ लगाए चोर-चोर के नारे
कल्याण बनर्जी रविवार को हुगली के चंडीतला पुलिस स्टेशन में एक प्रतिनिधिमंडल के साथ ज्ञापन देने पहुंचे थे। इस दौरान उनका विरोध शुरू हो गया और प्रदर्शनकारियों ने उन्हें काले झंडे दिखाए और उनके खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान कथित तौर पर उन पर हमला किया गया। जिससे उनके सिर में चोट आने का दावा किया गया है। कल्याण बनर्जी के खिलाफ भी चोर-चोर के नारे लगाए गए। हमले के बाद कल्याण बनर्जी अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालात को नियंत्रित किया।

इससे पहले रविवार को टीएमसी महासचिव और पार्टी सांसद अभिषेक बनर्जी पर भी हमला हुआ था। अभिषेक बनर्जी पर हमले के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अभिषेक बनर्जी दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर में चुनाव बाद हुई हिंसा के पीड़ितों से मिलने पहुंचे थे।

और पढ़े  राजस्थान नगर निकाय चुनाव- BJP की जीत पर पीएम मोदी बोले- यह सत्य की विजय का प्रमाण

 

 

मर सकते थे अभिषेक बनर्जी’ : टीएमसी सुप्रीमो ममता
वहीं, टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने भतीजे अभिषेक पर हुए हमले के खिलाफ रविवार को प्रदर्शन का एलान किया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने इस हमले के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया। हालांकि, सत्तारूढ़ दल ने इस आरोप से इनकार किया है। घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए ममता बनर्जी ने कहा, ‘मुझे बताया गया है कि अगर उनके सिर पर हेलमेट नहीं होता, तो उनकी मौत हो सकती थी।’ उन्होंने दावा किया कि पत्थरबाजी और मारपीट हमले के कारण अभिषेक को सीने और पसलियों में चोटें आईं। आरोप लगाया कि अभिषेक बनर्जी को चिकित्सा उपचार मिलने से रोकने की कोशिश की जा रही है।

‘राहुल गांधी ने किया मदद के लिए फोन’ : ममता बनर्जी
वहीं, टीएमसी सुप्रीमो ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी की ओर से मदद की पेशकश का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने मुझे फोन करके अभिषेक के इलाज के लिए हैदराबाद या अन्य किसी भी जगह ले जाने की बात कही।

  • Related Posts

    5 मिनट की गूगल मीट कॉल में 80 नौकरियां खत्म: अमेरिकी कंपनी ने पूरी भारतीय कस्टमर सर्विस टीम हटाई, वजह क्या?

    अमेरिकी फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी कंपनी ब्लू वाइन ने महज पांच मिनट की गूगल मीट कॉल में 80 लोगों की अपनी पूरी भारतीय कस्टमर सर्विस टीम को ही निकाल बाहर किया है।…

    रियाद को 48 एफ-35 देगा अमेरिका?: हूती-सऊदी तनाव के बीच ट्रंप प्रशासन ने उठाया बड़ा कदम

    अमेरिका का डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन सऊदी अरब को एफ-35 लड़ाकू विमान बेचने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए ट्रंप प्रशासन ने सांसदों से कहा कि वे सऊदी अरब को…