केदारनाथ धाम में हिमपात: बर्फ से ढकी केदारपुरी की चोटियां, ठंड के बीच बाबा के दर्शन को उमड़ रहे श्रद्धालु

केदारनाथ धाम में रात्रि एवं तड़के दोबारा बर्फबारी होने से पूरी केदारपुरी बर्फ की सफेद चादर से ढक गई है। बर्फ से ढकी हिमालय की चोटियां और चारों ओर फैली सफेदी धाम के प्राकृतिक सौन्दर्य को और भी मनमोहक बना रही है। बर्फबारी के बीच भी श्रद्धालुओं में बाबा केदारनाथ के दर्शन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

श्रद्धालु आस्था और उमंग के साथ बाबा के दर्शन कर रहे हैं तथा धाम के दिव्य एवं आध्यात्मिक वातावरण के साथ यहां के अद्भुत प्राकृतिक सौन्दर्य का आनन्द ले रहे हैं। बर्फबारी रुकने के बाद श्रद्धालुओं के श्री केदारनाथ धाम पहुंचने का सिलसिला निरन्तर जारी है। श्रद्धालु पैदल मार्ग, घोड़ा-खच्चर, डंडी-कंडी एवं हैलीकॉप्टर के माध्यम से धाम पहुंचकर बाबा केदारनाथ के दर्शन कर रहे हैं। बढ़ती ठंड और बर्फीले मौसम के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह में कोई कमी नहीं दिखाई दे रही है।

 

वर्ष 2026 की श्री केदारनाथ धाम यात्रा अब अपने अन्तिम चरण में पहुंच गई है। आगामी 11 नवम्बर 2026 को धाम के कपाट शीतकाल के लिए बन्द होने जा रहे हैं। इस वर्ष अब तक कुल 18,80,398 श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के दर्शन कर चुके हैं। यात्रा के शेष दिनों में भी श्रद्धालुओं के धाम पहुंचने का क्रम  जारी है।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं के लिए प्रशासन ने किए इंतजाम
केदारनाथ धाम में लगातार बर्फबारी हो रही है। कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की हैं। यहां चिकित्सा सुविधाओं, अलाव और अन्य जरूरी सेवाओं का इंतजाम किया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को ठंड से राहत मिल सके।

और पढ़े  नेपाल के पीएम बालेन शाह का भारत दौरा आज से: पहली विदेश यात्रा में मोदी से मुलाकात, किन मुद्दों पर होगी चर्चा?
  • Related Posts

    भीषण धमाका: वियतनाम में धमाका, 6 लोगों की मौत,और 10+ घायल, गैस रिसाव की आशंका

    वियतनाम की राजधानी हनोई में मंगलवार सुबह एक हॉटपॉट रेस्तरां में हुए भीषण धमाके ने आसपास के इलाके में तबाही मचा दी। विस्फोट इतना जोरदार था कि रेस्तरां की इमारत…

    शेख हसीना 16 दिसंबर को लौटेंगी बांग्लादेश: तनाव के बीच क्यों चुना खास दिन, प्रत्यर्पण को लेकर कहां फंसा पेच?

    बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने 16 दिसंबर को अपने देश लौटने की योजना की घोषणा की है। उन्होंने राष्ट्रीय विमानन कंपनी बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस से दिल्ली से उड़ान…