देहरादून- परीक्षाफल सुधार परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, इस तारीख तक करें अप्लाई

त्तराखंड बोर्ड ने परीक्षाफल सुधार परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब छात्र 28 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। पहले यह तिथि 24 मई निर्धारित की गई थी।

बोर्ड के सचिव विनोद सिमल्टी ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। यह विस्तार छात्रहित को ध्यान में रखते हुए किया गया है। बोर्ड को जानकारी मिली थी कि कई विद्यालयों ने अभी तक आवेदन पत्र नहीं भरे थे। कुछ विद्यालयों ने नामावली डाउनलोड नहीं की थी।

 

चालान भी अपलोड नहीं किए गए थे। इन समस्याओं के कारण छात्रों को आवेदन करने में परेशानी हो रही थी। परीक्षाफल सुधार परीक्षा प्रथम वर्ष 2026 और परीक्षा तृतीय 2025 के लिए आवेदन मांगे गए थे। सभी मुख्य कार्यकारी अधिकारियों को अपने स्तर पर विद्यालयों को निर्देशित करने को कहा गया है। उन्हें यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि कोई भी छात्र आवेदन से वंचित न रहे।

और पढ़े  पंतनगर- मधुमक्खियों की हिफाजत के लिए करंट का अनूठा कवच तैयार, पंत विवि ने ढूंढा समाधान
  • Related Posts

    उत्तराखंड: PM मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, प्रदेशभर में होंगे कार्यक्रम, यमकेश्वर में यज्ञ

    प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। बधाई संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम धामी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख और दीर्घ आयु की कामना…

    देहरादून: फर्जी मालिक खड़ा किया, उपहार में जमीन देकर ठगे 97 लाख, तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

    जमीन बेचने का सौदा कर दिल्ली के उत्तम नगर निवासी करन शर्मा से 97 लाख रुपये ठग लिए गए। इसके लिए जालसाजों ने जमीन के असली मालिक के स्थान पर…