ऋषिकेश- त्रिवेणी घाट के पास बीच सड़क पर अचानक नाचने लगा विदेशी जोड़ा, लोगों ने जताई नाराजगी

क विदेशी जोड़े का भीड़भाड़ के बीच में नृत्य करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो ऋषिकेश के प्रमुख पर्यटक स्थल त्रिवेणी घाट रोड का बताया जा रहा है। यह मार्ग हमेशा भीड़भाड़ वाला रहता है।

वीडियो में एक विदेशी युवक और युवती बीच सड़क पर नृत्य करते दिख रहे हैं। आसपास से गुजर रहे लोग उन्हें देखकर आश्चर्यचकित हो रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि ऋषिकेश एक तीर्थनगरी है। यहां देश विदेश से लोग आध्यात्मिक शांति के लिए आते हैं। बीच सड़क पर इस तरह का नृत्य तीर्थनगरी की मर्यादा के खिलाफ है।

 

लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि शहर का माहौल खराब करने वाले ऐसे पर्यटकों पर सख्त कार्रवाई की जाए। तीर्थनगरी में सार्वजनिक स्थानों पर मर्यादा बनाए रखने के लिए गाइडलाइन जारी की जाए। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि तीर्थनगरी की गरिमा बनाए रखना सबकी जिम्मेदारी है। वीडियो कितने दिन पुराना है, इसका सटीक अनुमान नहीं लग पा रहा है।

और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश स्वास्थ्य प्राधिकरण के सर्वर में सेंध की कोशिश, पासवर्ड हैक कर क्रेडेंशियल्स चुराने की साजिश
  • Related Posts

    रुड़की: रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर, त्योहारों के दौरान योगनगरी ऋषिकेश से कोलकाता के बीच चलेगी विशेष ट्रेन

    त्योहारों के दौरान रेलवे योगनगरी ऋषिकेश से कोलकाता के बीच विशेष ट्रेन का संचालन करेगा। अमृतसर से कोलकाता और बरौनी के बीच भी दो विशेष ट्रेन चलेंगी। मुरादाबाद मंडल के…

    उत्तराखंड: CM धामी की सुरक्षा होगी और सुदृढ़, कुंभ और विस चुनाव को लेकर इंटेलीजेंस ने कसी कमर

    आगामी कुंभ और विधानसभा की सुरक्षा के लिए इंटेलीजेंस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। डीजीपी दीपम सेठ की अध्यक्षता में हुई इंटेलीजेंस के अधिकारियों की बैठक में राज्य में…