उत्गतराखंड- हराने लगा पेट्रोल-डीजल का संकट, कई जगह पंप सूखे, चालकों को निर्धारित मात्रा में दिया जा रहा

 

 

चारधाम यात्रा व जाम के चलते प्रदेश में पेट्रोल व डीजल की किल्लत गहराने लगी है। इसकी वजह से यात्रा रूट के श्रीनगर में पंप सूख गए हैं वहीं जोशीमठ में पेट्रोल व डीजल की कमी से यात्री परेशान हैं। उत्तरकाशी पर यमुनोत्री व गंगोत्री रूट पर भी पेट्रोल पंप पर ईंधन की दिक्कत है।

 

ज्योतिर्मठ के पेट्रोल पंप पर तेल खत्म होने से श्रद्धालुओं में भारी रोष हो गया। बाद में इंतजाम कर बड़े वाहनों को पांच लीटर व छोटे वाहनों को दो लीटर पेट्रोल देकर भेजा गया। श्रीनगर में पेट्रोल, डीजल नहीं है।

उत्तरकाशी में गंगोत्री धाम के यात्रा रूट पर मात्र चिन्यालीसौड़ और जनपद मुख्यालय के पेट्रोल पंप में ही डीजल पेट्रोल मिल रहा है। मातली डुंडा, ज्ञानसू आदि स्थानों पर पेट्रोल डीजल की आपूर्ति ठप है। यमुनोत्री यात्रा रूट पर बड़कोट में पेट्रोल पंप बंद है। मात्र नौगांव में आपूर्ति पूरी हो पा रही है। इस कारण जनपद मुख्यालय के पेट्रोल पंप पर लंबा जाम लगा हुआ है।

 

हालांकि कर्णप्रयाग में पेट्रोल और डीजल की किल्लत नहीं है। यहां पेट्रोल पंप पर दोपहिया वाहनों को 300 और बड़े वाहनों को एक हजार रुपये का तेल दिया जा रहा है। नई टिहरी जिले में संकट को देखते हुए चार पहिया वाहनों को अधिकतम 500 रुपये और दोपहिया वाहनों को 100 रुपये का ही पेट्रोल दिया जा रहा है। इसी तरह पौड़ी व रुद्रप्रयाग में वाहन चालकों को निर्धारित मात्रा में ही पेट्रोल दिया जा रहा है।

और पढ़े  आज से चारधाम यात्रा का दूसरा चरण- भूस्खलन बन रहा चुनौती, केदारनाथ पैदल मार्ग बंद, हेली सेवा शुरू
  • Related Posts

    ऋषिकेश: नौकरी के नाम पर फर्जीवाड़ा, आउटसोर्स कर्मचारी व भाई बहन समेत 5 पर FIR

    एम्स के किच्छा स्थित निर्माणाधीन सेटेलाइट सेंटर में आउटसोर्स कंपनी के माध्यम से नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़े के आरोप में पुलिस ने भाई बहन और एम्स के आउटसोर्स…

    उत्तराखंड: 18-19 सितंबर को लैंसडौन में रहेंगे सीडीएस और एनएसए, गढ़वाल राइफल्स का करेंगे दौरा

    राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल एनएस राजा सुब्रमणि 18 और 19 सितंबर को लैंसडौन स्थित गढ़वाल राइफल्स का दौरा करेंगे। पुलिस प्रशासन…