आमिर की घिनौनी करतूत: राजा बनकर बनाता रहा संबंध, बिना विवाह के बनाया 2 बच्चों की मां

मुरादाबाद स्थित मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती से आमिर खान उर्फ यासीन ने अपना नाम राजा बताकर दोस्ती कर ली। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया। पीड़िता को आरोपी के बारे में जानकारी हुई तो आरोपी ने उस पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे बंधक बना लिया और उससे देह व्यापार कराने की कोशिश की। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी, उसके मां बाप समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

पीड़िता ने दर्ज कराई गई प्राथमिकी में बताया कि आरोपी आमिर खान उर्फ यासीन ने उससे फोन के जरिए दोस्ती कर ली थी। आरोपी ने उससे बताया कि वह हिंदू और उसका नाम राजा है। पीड़िता ने आरोपी की बातों पर विश्वास कर लिया और उससे बातचीत करने लगी। एक दिन आरोपी उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया और कई जगह उसे किराये के मकान में रखा और शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया। पीड़िता ने शादी के लिए कहा तो आरोपी ने टालमटोल कर दिया।

आरोपी से पीड़िता को एक बेटा और एक बेटी है लेकिन आरोपी ने शादी नहीं की। आरोपी उसे हिमाचल प्रदेश के बद्दी ले गया। यहां पीड़िता को पता चला कि आरोपी राजा मुस्लिम है और उसका असली नाम आमिर खान उर्फ यासीन है। पीड़िता ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने मारपीट शुरू कर दी। उनसे देह व्यापार कराने की कोशिश की। पीड़िता पर उसने धर्म परिवर्तन के लिए भी दबाव बनाया।

और पढ़े  ध्यान दें: चार ट्रेन चलेंगे देरी से, ये एक्सप्रेस 60 मिनट लेट, यहां देखें...

13 अगस्त को आरोपी आमिर खान, उसके पिता बाबूशाह, मां सितारा और बहन हिना ने उसके साथ मारपीट की। किसी तरह पीड़िता आरोपियों के चंगुल से छूट कर अपने घर पहुंची और अपना इलाज कराया।

एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मझोला थाने में रामपुर के शाहबाद थाना क्षेत्र के गदमरपट्टी टीका सिंह गांव निवासी आरोपी आमिर खान, उसके पिता बाबूशाह, मां सितारा और बहन हिना के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें शादी का झांसा देकर यौन शोषण, मारपीट, जान से धमकी देना और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है।

  • Related Posts

    राम मंदिर में नई लक्ष्मण रेखा: कर्मियों पर सख्ती, अंदर की बात बाहर गई तो कार्रवाई तय

    राम मंदिर परिसर में अब आंतरिक सूचनाओं के लीक होने पर पूरी तरह अंकुश लगाने की तैयारी है। मंदिर की व्यवस्था में बदलाव के साथ ट्रस्ट ने कर्मचारियों से लेकर…

    UP- आजम खां की अभी और बढ़ने वाली है मुश्किल! जौहर ट्रस्ट से 500 करोड़ से अधिक की वसूली की तैयारी

    पूर्व मंत्री आजम खां और उनके परिजनों की जौहर ट्रस्ट पर आयकर विभाग का शिकंजा कसने जा रहा है। ट्रस्ट का रजिस्ट्रेशन रद्द करने के बाद आयकर विभाग ने जुर्माने…