शाहजहांपुर: पुल की रेलिंग तोड़कर रामगंगा में गिरा चारपहिया वाहन, पानी में डूबने की आशंका, तलाश जारी

शाहजहांपुर के अल्हागंज थाना क्षेत्र में हुल्लापुर गांव के आगे मंगलवार रात करीब 11 बजे एक चारपहिया वाहन रामगंगा नदी के पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे गिर गया। सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। देर रात तक रामगंगा के गहरे पानी में वाहन की तलाश जारी थी।

मंगलवार की रात राहगीरों ने रामगंगा पुल की करीब दस मीटर रेलिंग टूटी देखकर किसी वाहन के गिरने का अंदाजा लगाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वाहन की तलाश शुरू की। टूटी रेलिंग को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि पिकअप या इससे बड़े किसी वाहन से रेलिंग टूटी है।

 

नदी का बहाव काफी तेज 
पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से वाहन ढूंढ़ने का प्रयास किया लेकिन गहराई अधिक होने के कारण कुछ पता नहीं चला। नदी का बहाव भी काफी तेज है। नाव के जरिये भी वाहन तलाशने का प्रयास किया जा रहा है। अल्हागंज के कार्यवाहक थाना प्रभारी राजेश राजपूत ने बताया कि गोताखोरों को सूचना दी गई है। गोताखोरों के साथ फिर से तलाश शुरू कराई जाएगी।

नदी की गहराई और बहाव तेज होने से वाहन का कुछ पता नहीं चल रहा है। सूचना पर सीओ जलालाबाद अजय राय और नायब तहसीलदार रोहित कटियार मौके पर पहुंच गए। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि किसी वाहन के पुल से गिरने की आशंका है। तलाश की जा रही है।

और पढ़े  UP: सर्दियों में बदलेगा बरेली एयरपोर्ट का फ्लाइट शेड्यूल, रविवार को तीन उड़ानें
  • Related Posts

    MLC Election Results- उत्तर प्रदेश समेत 4 राज्यों में विधान परिषद चुनाव की मतगणना जारी

    उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों के लिए मतगणना की प्रक्रिया चल रही है। लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, झांसी, बरेली और गोरखपुर में काउंटिंग होगी। परिणाम देर शाम तक आने…

    UP- चक्रवात की वजह से 28 से 31 अक्तूबर तक प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, सक्रिय हुई सरकार, अलर्ट घोषित

    चक्रवात ‘अर्णब’ के संभावित प्रभाव से उत्तर प्रदेश में 28 से 31 अक्टूबर के बीच बेमौसम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की आशंका है। मौसम पूर्वानुमान को देखते हुए…