हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त- उत्तरकाशी विमान हादसे पर एएआईबी ने जारी की जांच रिपोर्ट, हादसे की वजह आई सामने

 

 

विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो() ने उत्तराखंड के उत्तरकाशी के गंगनानी में हुए विमान हादसे को लेकर प्रारंभिक रिपोर्ट जारी की है। हादसे में छह लोगों की जान गई थी। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पायलट ने उत्तरकाशी-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर आपातकालीन लैंडिंग का प्रयास किया, लेकिन असफल रहा। लैंडिंग के दौरान मुख्य रोटर सड़क के किनारे चल रही एक ओवरहेड फाइबर केबल से टकरा गया, जिससे दुर्घटना हुई।

हालांकि इसको लेकर जब उत्तरकाशी जिला प्रशासन से बात की गई तो उन्होंने ऐसी किसी भी रिपोर्ट की जानकारी से इंकार कर दिया।

 

 

हेलिकॉप्टर के हो गए थे दो टुकड़े

हादसा इतना भयानक था कि विमान के गिरते ही उसके दो टुकड़े हो गए। उसमें सवार पांच लोग पहले ही बाहर छिटक गए थे। उसमें से भी दो शवों की स्थिति बहुत बुरी थी। लेकिन दो शव हेलीकॉप्टर के अंदर ही फंसे गए थे। उन्हें निकालने के लिए अभियान दल को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। कटर के माध्यम हेली को काटा गया। उसके बाद वह शव बाहर निकाले गए। वहीं खाई में खड़ी चट्टान होने के कारण अभियान में मुश्किल आई।

इनकी गई थी जान

1. काला सोनी (एफ) 61, मुंबई
2. विजया रेड्डी (एफ) 57, मुंबई
3. रुचि अग्रवाल (एफ) 56, मुंबई
4. राधा अग्रवाल (एफ) 79, यूपी
5. वेदवती कुमारी 48, एपी(एफ)   आंध्र प्रदेश।
6. रॉबिन सिंह (एम) 60, गुजरात – पायलट।

घायल

मस्तू भास्कर (एम) 51, एपी,  घायल

डीजीसीए भी कर रही जांच

हादसे के बाद उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण द्वारा नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) को इसकी जानकारी दी गई थी। जिसके बाद डीजीसीए व नागरिक उड्डयन की टीम भी इस हादसे को लेकर जांच कर रही है।

और पढ़े  उत्तराखंड में SIR पूरा: आज जारी होगी मतदाता सूची, जिनके नाम कटे, वे दोबारा ऐसे बनवा सकेंगे वोट

 

 

  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…