ऋषिकेश- उत्तर भारत का अनोख पुल: बजरंग सेतु का कांच फिर टूटा, कोई पहरा नहीं

Spread the love

टिहरी और पौड़ी जनपद की सीमा को जोड़ने वाले निर्माणाधीन बजरंग सेतु का कांच एक बार फिर टूट गया है। पुल का उद्घाटन नहीं होने के बाद भी कांच वाले फुटपाथ पर सैकड़ों पर्यटक और स्थानीय लोग रोज आवाजाही कर रहे हैं। हैरानी की बात है कि 69 करोड़ की लागत से बने पुल के कांच की सुरक्षा के लिए एक भी सुरक्षा कर्मचारी तैनात नहीं है। इस बार फिर असामाजिक तत्वों के चलते पुल के फुटपाथ पर लगा कांच टूट गया है।

 

इससे पहले अप्रैल माह में भी असामाजिक तत्वों ने बजरंग सेतु का कांच तोड़ा था। पारदर्शी कांच के फुटपाथ पर फोटो और रील बनाने के लिए पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है। बिना सुरक्षा के कांच पर भीड़ चलने से बड़े हादसे की आशंका बनी है।

पुल का प्रवेश द्वार केदारधाम जैसी आकृति में बनाया गया
लक्ष्मणझूला पुल के समीप वर्ष 2022 में लोक निर्माण विभाग नरेंद्रनगर की ओर से बजरंग सेतु पुल का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। करीब 69.20 करोड़ की लागत से बनने वाला पुल 132.30 मीटर लंबा और पांच मीटर चौड़ा है।

 

पुल के दोनों साइड में डेढ़-डेढ़ मीटर का 65 मिमी की मोटाई वाला पारदर्शी कांच का फुटपाथ बनाया गया है। पुल का प्रवेश द्वार केदारधाम जैसी आकृति में बनाया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उद्घाटन से पहले ही पुल को ऐसे खोल देना लोनिवि की बड़ी लापरवाही है।

पुल पर तुरंत सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएं और असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई हो। चारधाम यात्रा के दौरान भीड़ बढ़ने से कांच को और नुकसान हो सकता है। वहीं, अधिशासी अभियंता प्रवीन करनवाल ने इससे अनभिज्ञता जताई है। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा है तो इसकी जांच की जाएगी।

और पढ़े  काशीपुर- एनएच किनारे मिला युवती का शव, पहचान में जुटी पुलिस, फोरेंसिक जांच जारी

Spread the love
  • Related Posts

    नैनीताल: DM ललित मोहन रयाल ने कहा- सड़कों के गड्ढे देख पर्यटक सोचेंगे यह जिला दरिद्र और निर्धन है

    Spread the love

    Spread the loveनैनीताल जिले की सड़कों की दशा बेहद खराब है। सड़कों के गड्ढों के चलते नैनीताल घूमने आने वाले पर्यटकों में भी इसका गलत संदेश जाएगा और पर्यटक यह…


    Spread the love

    हल्द्वानी: छात्रा से अभद्रता…फिर कोतवाली में धरना, MBPG कॉलेज में चुनावी बवाल, छात्रनेता को रास्ते में पीटा

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज में चुनावी माहौल तैयार हो चुका है। प्रचार-प्रसार के दौरान आपसी विवाद के मामले भी सामने आ रहे हैं। शनिवार को एक प्रत्याशी की समर्थक छात्रा…


    Spread the love