ऋषिकेश- आशियाने के साथ जिंदा जल गईं बेजुबान मधुमक्खियां, प्लांट में लगी भीषण आग, 150 बॉक्स जलकर राख

छिद्दरवाला में संदिग्ध परिस्थितियों में मधुमक्खी प्लांट में आग लगने से करीब 150 बॉक्स जलकर राख हो गए। बड़ी संख्या में मधुमक्खियां भी जलकर मर गई है। स्थानीय लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक सब कुछ जल चुका था।

घटना मंगलवार शाम करीब पांच बजे की है। जब छिद्दरवाला स्थित मधुमक्खी प्लांट से अचानक धुआं और आग की लपटें उठती दिखाई दी। प्लांट स्थानीय निवासी सुनीता नेगी के खेत में लगा हुआ था। प्लांट मालिक गोविंद पाल किसी काम से सहारनपुर स्थित अपने गांव गए थे।

बाल्टियों के माध्यम से आग को बुझाने का प्रयास किया
स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना गोविंद को दी। ग्रामीणों ने बाल्टियों के माध्यम से आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन उस पर काबू नहीं पाया जा सका। देखते ही देखते सारे बॉक्स जलकर राख हो गए। करीब सात बजे गोविंद मौके पर पहुंचे।

बताया जा रहा है कि प्लांट के बगल में कुछ लोगों ने थर्माकोल में आग लगाई थी जिसकी लपटें प्लांट तक जा पहुंची और विकराल रूप धारण कर लिया। पीड़ित के अनुसार इस घटना से उसे लाखों का नुकसान हुआ है। करीब 150 बॉक्स जलकर राख हो गए। आग की चपेट में आने से बड़ी संख्या में मधुमक्खियां भी जलकर मर गई है।

 

यह एक आकस्मिक विपदा है। मधुपालक की हर संभव मदद की जाएगी। पुन: व्यवसाय खड़ा करने के लिए विभाग पूरा सहयोग करेगा। – गिरीश डोभाल, उपाध्यक्ष, उत्तराखंड मौन पालन परिषद

और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश के GST संग्रहण में लगातार सुधार, पिछले वर्ष की तुलना में इस साल अगस्त में 16 % की बढ़ोतरी
  • Related Posts

    उत्तराखंड: PM मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, प्रदेशभर में होंगे कार्यक्रम, यमकेश्वर में यज्ञ

    प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। बधाई संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम धामी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख और दीर्घ आयु की कामना…

    देहरादून: फर्जी मालिक खड़ा किया, उपहार में जमीन देकर ठगे 97 लाख, तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

    जमीन बेचने का सौदा कर दिल्ली के उत्तम नगर निवासी करन शर्मा से 97 लाख रुपये ठग लिए गए। इसके लिए जालसाजों ने जमीन के असली मालिक के स्थान पर…