ऋषिकेश- साईं घाट पर नहाने के दौरान नदी में बहा नोएडा का युवक, 7 युवकों का दल आया था घूमने

मुनिकीरेती-तपोवन क्षेत्र स्थित साईं घाट पर नोएडा निवासी युवक नहाने के दौरान तेज लहरों के साथ बहता चला गया। देखते ही देखते नजरों से ओझल हो गया। सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ ढालवाला की टीम रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची।

एसडीआरएफ निरीक्षक कवींद्र सजवाण ने बताया कि स्थानीय पुलिस, प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों से मिली जानकारी के बाद सर्च अभियान शुरु किया गया। दिल्ली से सात युवकों का एक समूह ऋषिकेश भ्रमण के लिए आया था। सभी युवक तपोवन क्षेत्र स्थित साईं घाट पर गंगा स्नान के लिए पहुंचे।

 

स्नान के दौरान शौर्य नागर (20) पुत्र किशनपाल निवासी बिसरख जलालपुर गौतमबुद्ध नगर गंगा नदी में तैरने का प्रयास करने लगा, लेकिन नदी के तेज बहाव और गहराई की चपेट में आकर बह गया। बताया कि आसपास के घाटों पर युवक की तलाश की जा रही है।

और पढ़े  उत्तराखंड में SIR पूरा: आज जारी होगी मतदाता सूची, जिनके नाम कटे, वे दोबारा ऐसे बनवा सकेंगे वोट
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…