देहरादून- जंगल की आग की हो चुकीं 575 घटनाएं, वन महकमा 30 तक देखेगा हालात, फिर फायर सीजन पर लेगा फैसला

वन महकमे का फायर सीजन पुरानी व्यवस्था के तहत 15 जून को पूरा हो जाता है पर वनाग्नि के दृष्टिगत 30 जून के बाद हालात को देखते हुए विभाग कोई फैसला लेगा। वन विभाग में 15 फरवरी से 15 जून तक फायर सीजन होता है पर बीते कुछ वर्षों में वनाग्नि की चुनौती बढ़ी है।

इसके बाद सत्र को आगे भी बढ़ाया जाता रहा है। पिछले साल ही वनाग्नि सत्र को 30 जून तक बढ़ाया गया था। इस बार भी यही स्थिति है। इस संबंध में मुख्य वन संरक्षक वनाग्नि नियंत्रण सुशांत पटनायक बताते हैं कि प्रदेश में एक सप्ताह से जंगल की आग की कोई सूचना नहीं है। पर 30 जून के बाद और बारिश की स्थिति को देखकर फायर सीजन समाप्त होने से जुड़ा फैसला लिया जाएगा।

ज्ञात हो कि अब तक प्रदेश में वनाग्नि की 575 घटनाएं हुई हैं। इसमें 482 हेक्टेयर क्षेत्रफल से अधिक में वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। प्लांटेशन एरिया भी प्रभावित हुआ है।

और पढ़े  नैनीताल-भीमताल-भवाली जाने वालों ध्यान दें: रविवार शाम चार से रात 10 बजे तक वाहनों की एंट्री बंद, व्यवस्था जारी
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…