आज संसद में परीक्षा में सुधारों पर चर्चा,लोकसभा में छह घंटे समय निर्धारित

Spread the love

संसद के मानसून सत्र में गत एक हफ्ते से जारी गतिरोध समाप्त हो गया है। लोकसभा में आज परीक्षा में सुधारों से जुड़े विधेयक पर चर्चा होगी। चर्चा के लिए छह घंटे का समय निर्धारित किया गया है। स्पीकर ओम बिरला ने जरूरत पड़ने पर इससे अधिक समय देने की बात कही है।

 

 

सरकार और विपक्ष के बीच संसद के मानसून सत्र में जारी गतिरोध सोमवार को खत्म हो गया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की पहल पर दोनों पक्ष मंगलवार को लोक परीक्षा अनुसूचित साधन निवारण संशोधन विधेयक पर चर्चा पर सहमत हो गए। चर्चा के बाद मतदान होगा। इससे पहले, विपक्ष के हंगामे के बीच सोमवार को केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने लोकसभा में विधेयक पेश किया। विपक्ष ने विधेयक पेश करने के लिए तय एक घंटे में 92 संशोधन प्रस्ताव दिए, मगर चर्चा के लिए राजी नहीं हुआ। दिन भर कार्यवाही ठप रहने के बाद संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने चेतावनी दी कि बिना बहस के सरकार विधेयक को पारित करा देगी। तब अध्यक्ष ओम बिरला ने मोर्चा संभालते हुए सभी दलों के नेताओं से बात कर बीच का रास्ता निकाला।

 

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में दिया स्थगन प्रस्ताव नोटिस

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस देकर 20 जुलाई 2026 को संसद मार्च के दौरान हुए छात्र प्रदर्शन पर चर्चा की मांग की है। उन्होंने नोटिस में कहा कि निहत्थे छात्र प्रदर्शनकारियों पर रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) द्वारा कथित तौर पर पेलेट गन के इस्तेमाल की घटना पर सदन में चर्चा होनी चाहिए। उनके अनुसार, इस घटना में 80 से अधिक लोग घायल हुए थे।

और पढ़े  PM मोदी का नया इंस्टा वीडियो, बोले- हर घर तिरंगा को बनाएं उत्सव

संसद में विधेयक पर चर्चा पर टिकीं देश की नजरें

आज संसद में होने वाली चर्चा पर पूरे देश की नजरें टिकी हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि 36 दिनों के आंदोलन के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा। अब सरकार ने सुधारों के कई उपाय किए हैं। नंदन निलेकणि के नेतृत्व में टास्क फोर्स बनाया गया है। सरकार का कहना है कि पेपर लीक रोकने के लिए हरसंभव उपाय किए जा रहे हैं। 20 जुलाई को पुलिस और छात्रों के टकराव के बाद  खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंदोलनकारियों से इंस्टाग्राम वीडियो के जरिये संवाद किया था। उन्होंने युवाओं को फ्रेंड्स कहकर संबोधित किया और भरोसा दिलाया कि सरकार उनकी चिताओं से वाकिफ और संवेदनशील है।

छात्रों पर पुलिस के बल प्रयोग पर दोनों सदनों में हंगामा

एक दिन पहले सोमवार को संसद सत्र हंगामेदार रहा। विपक्ष ने दोनों सदनों में छात्रों पर पुलिसिया बल प्रयोग का मुद्दा उठाया और सभी काम बंद कर पहले चर्चा की मांग की। लोकसभा में कांग्रेस ने पीएम की माफी और केंद्रीय गृह मंत्री के बयान की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया।

एनडीए से बांसुरी व सायोनी जैसे युवा चेहरे तो विपक्ष से राहुल गांधी संभालेंगे मोर्चा

आज विधेयक पर चर्चा के लिए दोनों पक्षों ने जोरदार तैयारी की है। एनडीए की ओर से बांसुरी स्वराज, सायोनी घोष जैसे युवा चेहरों को विपक्ष पर हमला करने की जिम्मेदारी मिलेगी। वहीं, विपक्ष की ओर से खुद नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सरकार पर हमले की जिम्मेदारी संभालेंगे। सपा की ओर से अखिलेश यादव, तृणमूल से महुआ मोइत्रा चर्चा में हिस्सा लेंगे।

  • इंडिया गठबंधन के नेताओं ने सोमवार को राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कक्ष में बैठक कर चर्चा की स्वीकृति नहीं मिलने तक हंगामा जारी रखने की रणनीति तैयार की थी। हालांकि बाद में बिरला के प्रयास से यह गतिरोध टूट गया।
और पढ़े  अमित शाह बोले- हम चर्चा को तैयार,मैं कल तीन बजे विरोधियों के सभी सवालों का जवाब दूंगा, राहुल- हम उन्हें सुनना ही नहीं चाहते

Spread the love
  • Related Posts

    सुप्रीमकोर्ट- आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल गांधी को अंतरिम राहत, SC ने हाईकोर्ट की सुनवाई पर लगाई रोक

    Spread the love

    Spread the loveकांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को आय से अधिक संपत्ति के आरोपों से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम राहत मिली है।…


    Spread the love

    आज से लद्दाख और जम्मू-कश्मीर समेत इन राज्यों में ऑनलाइन स्व-गणना शुरू, पूछे जाएंगे ये 40 सवाल

    Spread the love

    Spread the loveजनगणना 2027 के लिए ऑनलाइन स्व-गणना की प्रक्रिया आज से शुरू होगी। इसकी शुरुआत लद्दाख और जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के उन इलाकों से होगी, जहां सर्दियों…


    Spread the love