ब्याज माफियाओं के जाल में फसी महिला ने डीएम से लगाई मदद की गुहार।

ब्याज माफियाओं के जाल में फसी महिला ने डीएम से लगाई मदद की गुहार।

लालकुँआ बिन्दुखत्ता निवासी सीमा देवी ने ब्याज माफ़िया रेखा देवी पत्नी नेत्रर राम, दुर्गा देवी पत्नी भगत राम, प्रदीप कुमार पुत्र धनी राम, नंद किशोर नन्दू पुत्र ठाकुर राम, पवन रस्तोगी (ज्वैलर्स), मनोज प्रसाद पुत्र ललित राम पर लाखों रुपये ब्याज लेने का आरोप लगाया पैसे न देने पर जान से मारने का आरोप भी लगाया हैं इन लोगों ने पैसे डबल करने की स्कीम के जाल में फांसकर लाखों रुपये ले लिए है। अब पैसे मांगने पर जान से मांगने की धमकी दी जा रही।
सीमा देवी ने गुरुवार डीएम कैम्प कार्यालय में शिकायत दर्ज करवाते हुवे कहा कि इन लोगो को ब्याज भरते भरते में पूरे गांव की कर्जदार हो चुकी हूं। परिवार को जान से मारने की धमकी ओर इज्जत के खातिर में इनको ब्याज देते रही। मेरे पास पैसे न होने और गांव वालों से कर्ज लेकर इनको ब्याज भरा जिस कारण में गांव की भी कर्जदार बन गयी। इन लोगो की शिकायत लेकर में लालकुंआ कोतवाली में गयी लेकिन कोतवाल महोदय द्वारा मुझे आरोपी बताकर वहा से भगा दिया गया। इन सभी के द्वारा चाकू की नोक पर मुझसे लिया गया लाखों रुपये मुझे लौटाया जाए जिससे में गांव वालों का कर्ज चुका सकू।

और पढ़े  उत्तराखंड विधानसभा सत्र: विपक्ष के शोर-शराबे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, इन मुद्दों पर गरमाया सदन
  • Related Posts

    HALDWANI- लालकुआं पुलिस ने 110 पाउच कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

        डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी…

    करवा चौथ 2026- करवा चौथ पर भद्रा कब से कब तक रहेगी? जानें समय..

    करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुखी वैवाहिक जीवन और परिवार की खुशहाली की कामना…