खेत में घास काट रही महिला को खा गया तेंदुआ, इस हालत में मिली लाश ।

Spread the love

खेत में घास काट रही महिला को खा गया तेंदुआ, इस हालत में मिली लाश ।

भीमताल ब्लॉक की ग्राम पंचायत पिनरों के तोक डोब गांव में शनिवार की शाम 4.30 बजे खेत के पास घास काट रही महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए के हमले से महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद से ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ आक्रोश है। साथ ही ग्रामीणों में भय का माहौल है।
बता दें कि, दो दिन पहले ही ग्राम पंचायत मलुवाताल के तोक कसाइल गांव में भी तेंदुए ने हमला कर एक महिला को मौत के घाट उतार दिया था। क्षेत्र पंचायत सदस्य यशपाल आर्य ने बताया कि शनिवार की शाम 4.30 बजे पुष्पा देवी (32) पत्नी भुवन चंद्र अपने घर से थोड़ा आगे खेत से चारा काट रही थी। तभी अचानक तेंदुए ने महिला पर हमला कर उसे मार दिया। उन्होंने कहा कि तेंदुए को हमला करते देख परिजनों ने शोर मचाया तो तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। महिला का शव खून से लथपथ था।

उन्होंने कहा कि महिला की मौत की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दे दी गई है। इधर शनिवार की सुबह धारी की ग्राम पंचायत दुदुली के बैड़ा गांव में चारा काट रही महिला उर्मिला देवी पर भी तेंदुए ने हमले का प्रयास किया। लेकिन महिला ने भागकर जान बचाई। तेंदुए के हमले के बाद से ग्रामीणों में भय का माहौल है।


Spread the love
और पढ़े  रामनगर- उत्तराखंड में शिक्षक की हैवानियत: संगीत सिखाने के नाम पर 12 साल की बच्ची से छेड़छाड़, केस दर्ज
  • Related Posts

    हल्द्वानी : गड्ढे से अनियंत्रित होकर नहर में गिरा ई-रिक्शा, चालक की मौत, हादसों को दावत दे रहीं खुली नहरें

    Spread the love

    Spread the loveशहर की खुली नहरें हादसों को दावत दे रही हैं। सुशीला तिवारी अस्पताल के पीछे की ओर सड़क के गड्ढे से बेकाबू हुआ ई-रिक्शा नहर में जा गिरा…


    Spread the love

    देहरादून- 7 महीने तक सूचना न देने पर नायब तहसीलदार पर 25 हजार का जुर्माना, जांच के आदेश

    Spread the love

    Spread the loveआरटीआई से मांगी गई जानकारी उपलब्ध न कराने पर सूचना आयोग ने कड़ा रुख अपनाते हुए विकासनगर के नायब तहसीलदार ग्यारू दत्त जोशी पर 25 हजार रुपये का…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *