बड़ा नक्सली हमला- दंतेवाड़ा मुठभेड़ में 25 लाख का इनामी नक्सली मारा गया, 83 दिन में 100 माओवादी ढेर,भारी मात्रा में हथियार हुए बरामद

 

 

नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में बस्तर पुलिस ने 83 दिनों में 100 नक्सलियों को मार गिराने में सफलता हासिल किया है, वही पुलिस के द्वारा अब तक भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किया है, आज के मुठभेड़ में पुलिस ने 25 लाख रुपये के इनामी नक्सली को भी मार गिराने में सफलता हासिल किया है।

बता दें कि दंतेवाड़ा व बीजापुर की सीमा से सटे गाँव में मंगलवार की सुबह हुए मुठभेड़ में 3 पुरुष नक्सलियों के शव बरामद किया गया है, इस मुठभेड़ में 25 लाख ईनामी नक्सली DKSZCM सुधीर उर्फ सुधाकर उर्फ मुरली भी मुठभेड़ में मारा गया, इस दौरान इलाके में किये गए सर्चिंग में पुलिस ने एक इंसास राइफल, 303 राइफल व अन्य हथियार गोला बारूद मुठभेड़ स्थल से बरामद किया गया। बता दे कि अब तक बस्तर रेंज में जनवरी माह से लेकर अबतक विभिन्न मुठभेड़ों के बाद 100 नक्सलियों के शव पुलिस बरामद कर चुकी है।

पुलिस अधीक्षक जिला दंतेवाड़ा गौरव राय ने बताया कि ज़िला दंतेवाड़ा और बीजापुर क्षेत्र के थाना गीदम के ग्राम गिरसापारा, नेलगोड़ा,बोड़गा तथा इकेली के  सरहदी क्षेत्र में नक्सल कैडरों की उपस्थिति की सूचना पर दंतेवाड़ा डीआरजी, बस्तर फाइटर के टीम निकली हुई थी, आज सुबह 8 बजे से नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच लगातार फायरिंग हुई, मुठभेड़ के बाद तलाशी अभियान के दौरान मौके से 3 पुरुष नक्सलियों के शव बरामद किए गए, प्रारंभिक तौर पर एक नक्सली की पहचान दंतेवाड़ा स्पेशल जोनल कमेटी मेंबर सुधीर उर्फ सुधाकर उर्फ मुरली 25 लाख ईनामी निवासी वारंगल जिला तेलंगाना के रूप में हुई है, अन्य दो नक्सलियों की पहचान की जा रही है।

मुठभेड़ स्थल से इंसास राइफल, 303 राइफल,12 बोर राइफल और अन्य विस्फोटक सामग्री व दैनिक उपयोग की वस्तुओं को भी मौके से बरामद किया गया, पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. द्वारा बताया गया कि सरकार के मंशा के अनुसार और जनता की इच्छा के अनुसार पुलिस मुख्यालय के मार्गदर्शन में बस्तर रेंज में तैनात डीआरजी, एसटीएफ, बस्तर फाइटर, कोबरा, सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी के अलावा सीएएफ व अन्य समस्त सुरक्षा बल सदस्यों द्वारा मजबूत मनोबल एवं स्पष्ट लक्ष्य के साथ बस्तर क्षेत्र की शांति, सुरक्षा व विकास हेतु समर्पित होकर कार्य किया जा रहा है, वर्ष 2025 में बस्तर संभाग अंतर्गत सुरक्षा बलों द्वारा नक्सलियों के विरूद्ध अभियान संचालित किये जाने के परिणाम स्वरूप विगत 83 दिनों में कुल 100 नक्सलियों के शव बरामद किये गये, पुलिस उप महानिरीक्षक दंतेवाड़ा रेंज कमलोचन कश्यप द्वारा बताया गया कि आसपास के क्षेत्र में सर्चिंग जारी है।

और पढ़े  रायपुर / छत्तीसगढ़- मारूति फाउंडेशन व हेरिटेज इंडिया द्वारा आयोजित ‘टैलेंट 2.0’ में दिव्यांग और सामान्य बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा, समाजसेवियों का हुआ सम्मान
  • Related Posts

    सीजी: कोयला राज्य मंत्री सतीश की मौजूदगी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग से सम्मान

    भारत सरकार के कोयला मंत्रालय की ओर से रायपुर स्थित मेफेयर लेक रिसॉर्ट में स्टार रेटिंग पुरस्कार समारोह 2026 का आयोजन किया गया। समारोह में वित्त वर्ष 2024-25 के मूल्यांकन…

    छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मियों के लिए बीमा योजना का प्रारूप तैयार, मांगे सुझाव

    छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने मीडिया कर्मियों के कल्याण के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। यह पहल राज्य में कार्यरत मीडिया कर्मियों को स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा उपलब्ध कराने…