रायपुर / छत्तीसगढ़:- 1 साल से रेप पीडिता दर-दर भटकने को मजबूर,महिला थाने में भी नहीं हुई सुनवाई…

बता दे कि पूरा मामला रायपुर मोवा थाना क्षेत्र के अंतरगत सामने आया है- जिसमें रेप पीडिता ने बताया कि वह नीट की तैयारी कर रही थी इसी बीच दो साल पहले सोशल मीडिया के जरिये उसकी दोस्ती एयरफोर्स के एक जवान अजय कुमार मौर्य निवासी झुंझुनू (राजस्थान) से हुई, जो इस समय सिंगरासी(झारखंड) मे तैनात हैं l अजय कुमार मौर्य ने दो साल तक शादी के नाम पर पीड़िता से रेप किया और जब पीड़िता ने अजय पर शादी का दवाब दिया तो अजय उसकी बातों को काटने लगा l जब उसने जानकारी निकाली तो पता चला कि अजय एक दूसरी लड़की से सगाई कर चुका है।

लड़की ने अजय के घरवालों से भी मिलकर पूरा सच बताया और पास के महिला थाने में भी पीडिता से आवेदन नहीं लिया गया एवं रेप पीड़िता को मोवा थाने में शिकायत दर्ज कराने को कहा गया l जिसकी अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है इसके बाद रेप पीड़िता ने एक एनजीओ में भी न्याय की गुहार लगाई जिसमे गोविंदा नाम के एक युवक ने न्याय के नाम पर रेप पीडिता 2लाख की ठगी की ।

और पढ़े  तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब
  • Related Posts

    डबल मर्डर- छत्तीसगढ़: राजनांदगांव में मां-बेटे को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, बेटी भी गंभीर रूप से घायल

    छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में डबल मर्डर की वारदात सामने आई है। दिल दहला देने वाली इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी मच गई है। पूरे इलाके में हड़कंप…

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…