थराली, चमोली उत्तराखंड : नारायणबगड़ में आकाशीय बिजली गिरने से भारी तबाही। आवासीय भवन व दुकानों में पसरा मलवा। बाल-बाल बचे लोग।

Spread the love

जनपद चमोली के विकास खंड नारायणबगड़ में रात भर हो रही भारी बारिश के चलते मंगलवार सुबह करीब पांच बजे बाजार के पीछे पहाड़ी पर आकाशीय बिजली गिरने से भूस्खलन से कई आवासीय भवनों में मलवा घुस गया। जिससे मकानों में सारा सामान मलवे में दब गए हैं। घटनाक्रम सुबह सुबह की है जब अधिकांश लोग सो रहे थे कि बिजली कड़कने की जोरदार आवाज से लोगों की नींद खुली तो तबतक पहाड़ी से भारी पानी और मलवा घरों के ऊपर से बह रहा था। जिसने पास में गौशाला भी नष्ट कर दिया और एक मकान का पिछली दिवार तोड़कर मलवा पत्थर अंदर भरने लगा। वहां रह रहे लोगों ने बताया कि उन्होंने किसी तरह बच्चों और खुद की भागकर जान बचाई है।और आसपास के लोगों को भी आवाज देकर बाहर निकलने के लिए कहा।

बताते चलें कि नारायणबगड़ में पहाड़ से मलवा पत्थरों के सड़क और दुकानों में घुस जाने का सिलसिला पुराना है। लेकिन आकासीय बिजली गिरने की यह घटना लोगों के लिए मुसीबत लेकर आई है। जिससे लोग बेघर हो गए हैं। बहुत सारे लोग किरायेदार हैं सभी के खाने पीने और बिस्तर, कपड़े और जेवरात भी मलवे में दब गए हैं।वहीं दुकानों में भी मलवा पत्थर घुसे हुए हैं तो सड़क पर खड़े वाहन, एंबुलेंस आदि भी मलवे में फंसे हुए हैं। नजदीक ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अंदर भी पानी और मलवा पसरने के कारण अस्पताल में रखी दवाइयां और जरूरी सामान भी काफी खराब हो गये हैं। एनसीसी कैडेट्स ने अस्पताल में सामाग्रियों को संभालने में अहम मदद की।

और पढ़े  हरिद्वार : बजट मिलने के बाद भी जारी नहीं की गई 20 हजार बुजुर्गाें की पेंशन, 3 महीने से बैंक के लगा रहे चक्कर

सूचना मिलने पर तहसीलदार मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और लोगों को हुए नुकसान का आंकलन किया।और प्रभावित सभी परिवारों को फिलहाल राइका के भवनों में राहत शिविरों में रखने की व्यवस्था की जा रही है।


Spread the love
  • Related Posts

    राममंदिर चढ़ावा चोरी पर HC में सुनवाई आज, क्या सीबीआई को सौंपी जा सकती है जांच? देरी पर उठे सवाल

    Spread the love

    Spread the loveअयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे की चोरी के मामले में दाखिल तीन जनहित याचिकाओं पर 29 जून को सुनवाई संभावित है। पहली याचिका में मामले की जांच…


    Spread the love

    टिहरी- दिवंगत निशानेबाज जसपाल राणा की माता का निधन, मां ने बेटे के जन्मदिन के दिन दुनिया को कहा अलविदा

    Spread the love

    Spread the loveदिवंगत अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा की मां श्यामा देवी(72)  का दिल्ली के एक अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। 28 जून 1976 को उत्तरकाशी में जसपाल…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *