नैनीताल : 2 गुमशुदा महिलाओ को पुलिस ने किया सकुशल बरामद ।

दिनांक 06-09-2021 को राजू कश्यप निवासी गैस गोदाम रोड मुखानी ने चौकी आकर सूचना दी कि उनकी पुत्री पूजा उम्र 14 वर्ष जो मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं कल दिनाक़ 05-09-2021 को घर से बिना बताएं कही चली गई हैं इस सूचना पर श्री निर्मल लटवाल चौकी प्रभारी आर0टी0ओ0 के द्वारा महिला के साथ किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न घटें तत्काल कार्यवाही करते हुये सी0सी0टी0 कैमरों को चैक कर टीमों को पतारसी,सुराग रसी कर पुलिस टीम के द्वारा को गुमशुदा को संगम बिहार से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द्व किया गया।
दिनांक 06-09-2021 को एक महिला सायं लगभग 8ः00 बजे टिनसैट दमुवाढूंगा के पास अकेली घूमती पाई गई उक्त महिला से पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम नीरू पत्नी जीवन सिंह भंडारी निवासी रतनपुर गोला पार का होना बताया तथा बताया कि वह अपने रिश्तेदार के घर आई थी और रास्ता भटक गई है तत्काल थाना काठगोदाम पुलिस द्वारा उसके परिजनों से संपर्क किया गया तो उसके परिजन अजय रजवार निवासी चौपला दमुवाढुंगा थाना काठगोदाम से संपर्क कर चौकी दमुवाढुंगा में आए और उक्त महिला को परिजनों के सुपुर्द किया गया, जिनके द्वारा बताया गया कि यह आज घर से निकल गई थी वापसी का रास्ता भूल गई हम भी इसको ढूंढ रहे थे परिजनों द्वारा पुलिस का धन्यवाद कर भूरी भूरी प्रशंसा की गई।

और पढ़े  देहरादून- पुलिस में बड़ा फेरबदल: 28 उपनिरीक्षकों को मिली नई तैनाती, कई चौकियों की कमान नए अधिकारियों को सौंपी
  • Related Posts

    उत्तराखंड पुलिस को मिली नई पहचान: CM ने नए ध्वज, प्रतीक चिह्न और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया, दिलाई शपथ

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड पुलिस के नवीन ध्वज, प्रतीक चिह्न, फॉरमेशन साइन, इंसिग्निया, क्रेस्ट और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया।…

    श्रीनगर: सीएम धामी का कांग्रेस पर निशाना, बोले-पहले अपने शासनकाल का हिसाब दें, युवाओं के साथ किया खिलवाड़

    मुख्यमंत्री धामी ने शनिवार को श्रीनगर में आयोजित भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि…