8 लोगों को गोली लगी:- मामूली विवाद में चली गोलियां..,भैंस बुग्गी को रास्ता न मिलने पर खेला खूनी खेल

हापुड़ स्थित बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के अन्तर्गत गांव नूरपुर में रविवार की देर शाम कार हटाने के मामूली विवाद में दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसके बाद दो पक्ष आमने सामने आ गए आ गए और एक पक्ष की ओर से जमकर फायरिंग कर दी गई। गोली व छर्रे लगने से एक पक्ष के आठ लोग घायल हो गए। घायलों को आनन फानन में नगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दो की गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ रेफर किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

गांव नूरपुर निवासी सुंदर ने बताया कि रविवार दोपहर बाद करीब चार बजे उसका पुत्र अमन भैंसा बुग्गी से चारा लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में पड़ोसी संजय व उसके भाई प्रेमपाल के घर के बाहर कार और ट्रैक्टर खड़ा था। अमन ने आरोपियों से कार और ट्रैक्टर हटाने के लिए कहा तो इसको लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि संजय और प्रेमपाल पक्ष के लोगों ने अमन के साथ मारपीट कर दी। अमन ने यह बात घर जाकर बताई तो देर शाम सुंदर पक्ष के लोग एकत्र होकर संजय और प्रेमपाल के घर के बाहर पहुंचे।

 

आरोप है कि इस दौरान संजय और प्रेमपाल पक्ष के लोग लाइसेंसी बंदूक के साथ छत पर जमा हो गए और दूसरे पक्ष पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग होने से मौके पर अफरा तफरी मच गई। फायरिंग में गोली व छर्रे लगने से सुंदर पक्ष के आयूष, निखिल, रवि, विजय, अनुज के अलावा आकाश, संत, और माही घायल हो गए। घायल आयूष, निखिल, रवि, विजय, अनुज को आनन फानन में हापुड़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने रवि और आयूष को मेरठ के एक अस्पताल के लिए रैफर कर दिया है। जबकि बाकी का उपचार हापुड़ और स्थानीय स्तर पर चल रहा है।

और पढ़े  अयोध्या- BJP के पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ समर्थकों के साथ रामलला का दर्शन-पूजन करने पहुंचे।

फायरिंग की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं सीओ वरुण मिश्रा अस्पताल पहुंचे और घायलों के हालत के बारे में जानकारी लेकर परिजन से घटना के बारे में जानकारी ली। सीओ वरुण मिश्रा का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है।

  • Related Posts

    बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार

    बरेली के फरीदपुर कस्बे में बीसलपुर रोड पर साठा पुलिया के पास बृहस्पतिवार सुबह पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर…

    अयोध्या- सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे BJP प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े

        भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा ज्योति यात्रा में सहभागिता करेंगे। यात्रा में…