एक और 2 नवंबर की रात को 2 घंटे बंद रहेगी आरक्षण सेवा, तकनीकी कार्य से कई अन्य सेवाएं होंगी प्रभावित

 

कनीकी कार्य के कारण उत्तर रेलवे की दिल्ली आरक्षण सेवाएं 2 नवंबर की मध्यरात्रि में दो घंटे के लिए अस्थायी रूप से बंद रहेंगी। रेलवे के अनुसार, 1 और 2 नवंबर की मध्यरात्रि में पुराने कोर स्विच को नए कोर स्विच में स्थानांतरित करने का कार्य किया जाएगा। इस कारण सेवाएं दो घंटे के लिए प्रभावित होंगी। हालांकि, कार्य होने के बाद सेवाएं सामान्य हो जाएंगी।

2 नवंबर की रात 12:05 से 02:05 बजे तक दिल्ली पीआरएस की सभी सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी। इस दौरान पीएनआर पूछताछ, आरक्षण, इंटरनेट बुकिंग, टिकट रद्दीकरण, चार्ट तैयार करना, ईडीआर, प्राइम्स एप्लीकेशन और उत्तरी क्षेत्र के काउंटरों पर एनटीईएस सेवाएं प्रभावित रहेंगी। उत्तर रेलवे ने कहा है कि निर्धारित कार्य पूरा होने के बाद सभी सेवाएं सामान्य रूप से बहाल कर दी जाएंगी।
और पढ़े  दिल्ली- सड़क हादसा: कापसहेड़ा में डीटीसी बस ने बच्चे को कुचला, मौके पर दम तोड़ा
  • Related Posts

    आपसी कलह और बगावत: डूसू चुनाव में एनएसयूआई का स्कोर जीरो पर सिमटा, दीपांशु ने बिगाड़ा गणित, किसे कितने मत मिले

    दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने एक बार फिर अपना दबदबा कायम रखा। वर्ष 2025 के चुनाव परिणाम को दोहराते हुए एबीवीपी ने चार…

    दिल्ली: यू-ट्यूबर ने सिलिंडर ब्लास्ट कर खुद की जान ली, पुलिस कह रही थी लगी है आग… बाद में सनसनीखेज खुलासा

    पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में एक बुजुर्ग यू-ट्यूबर (64 वर्षीय) विजय कुमार ने व्हाट्सएप पर अपना सुसाइड नोट पोस्ट कर घर में आग लगा ली। धमाके के साथ…