Modi: PM मोदी आज करेंगे मुंबई का दौरा, ग्लोबल मैरीटाइम सीईओ फोरम को करेंगे संबोधित

Spread the love

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी आज यानी 29 अक्तूबर 2025 को मुंबई का दौरा करेंगे। यहां शाम लगभग 4:00 बजे, वे नेस्को एग्जिबिशन सेंटर, मुंबई में आयोजित इंडिया मैरीटाइम वीक 2025 में मैरीटाइम लीडर्स कॉन्क्लेव को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से जारी बयान के मुताबिक, पीएम मोदी भारत समुद्री सप्ताह (आईएमडब्ल्यू) के प्रमुख कार्यक्रम ग्लोबल मैरीटाइम सीईओ फोरम की भी अध्यक्षता करेंगे।

 यह फोरम वैश्विक समुद्री कंपनियों के नेतृत्व, प्रमुख निवेशकों, नीति निर्माताओं, नवप्रवर्तकों और अंतरराष्ट्रीय भागीदारों को वैश्विक समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र के भविष्य पर विचार-विमर्श करने के लिए एक मंच पर लाता है।पीएमओ के मुताबिक यह फोरम सतत समुद्री विकास, लचीली आपूर्ति शृंखला, हरित नौवहन और समावेशी नीली अर्थव्यवस्था रणनीतियों पर बातचीत के लिए एक प्रमुख मंच के रूप में काम करेगा।
प्रधानमंत्री की भागीदारी समुद्री अमृत काल विजन 2047 के अनुरूप महत्वाकांक्षी, भविष्योन्मुखी समुद्री परिवर्तन के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। चार रणनीतिक स्तंभों-बंदरगाह आधारित विकास, नौवहन एवं जहाज निर्माण, निर्बाध आपूर्ति शृंखला और समुद्री कौशल निर्माण-पर आधारित इस दीर्घकालिक दृष्टिकोण का मकसद भारत को दुनिया की अग्रणी समुद्री शक्तियों में शुमार करना है।

27 से 31 अक्तूबर तक महासागरों का एकीकरण, एक समुद्री दृष्टिकोण विषय पर आयोजित, भारत समुद्री सप्ताह 2025, वैश्विक समुद्री केंद्र और नीली अर्थव्यवस्था में अग्रणी के रूप में उभरने के लिए भारत के रणनीतिक रोडमैप को प्रदर्शित करता है। भारत समुद्री सप्ताह 2025 में 85 से अधिक देश भाग ले रहे हैं, जिसमें 1,00,000 से अधिक प्रतिनिधि, 500 से अधिक प्रदर्शक और 350 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय वक्ता हिस्सा ले रहे हैं।

और पढ़े  दिल्ली- 1 रुपया लेने के चक्कर में गवांए 95 हजार, जालसाजों ने कस्टमर केयर प्रतिनिधि बन की बात, फिर...

Spread the love
  • Related Posts

    दिल्ली में आईएसआई जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़: दोनों रेकी करते, सिम कार्ड पाकिस्तान भेजे, जासूस पति-पत्नी पकड़े

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े एक कथित जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में मो. साहिल और समीरा नामक…


    Spread the love

    दिल्ली लक्ष्मी योजना: रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को मिला उपहार, cm रेखा ने सौंपा 2500 रुपये का लाभार्थी पत्र

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली की महिलाओं के लिए विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा द्वारा घोषित दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत लाभ मिलने का इंतजार खत्म हो गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता 26…


    Spread the love