पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में दिल्ली से गिरफ्तार हुआ आदिल, फर्जी पासपोर्ट रैकेट से भी जुड़े हैं तार

Spread the love

 

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान समेत कई देशों के लिए जासूसी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। टीम ने रविवार को दिल्ली के सीमापुरी से आदिल हुसैनी उर्फ सैयद आदिल हुसैन (59) को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आदिल अपने भाई अख्तर के साथ अन्य देशों को संवेदनशील सूचनाएं भेज रहा था।

दोनों भाई फर्जी पासपोर्ट रैकेट से भी जुड़े हैं। पुलिस ने आदिल के पास से भारतीय पासपोर्ट के अलावा फर्जी पासपोर्ट की दो कॉपी बरामद की हैं। अख्तर को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को पता चला कि दोनों भाई पाकिस्तान समेत कई देशों की यात्राएं कर चुके हैं। इनके विदेशी परमाणु वैज्ञानिकों से संबंध हैं।
दोनों ने क्या सूचनाएं लीक कीं, इनके क्या इरादे थे। इसका पता लगाया जा रहा है। आदिल को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। खुफिया एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं। स्पेशल सेल के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रमोद सिंह कुशवाहा ने बताया कि झारखंड निवासी आदिल काफी समय से देश विरोधी गतिविधियों में शामिल है। ब्यूरो

सीक्रेट सेंटर की तीन आईडी बनवाने का आरोप
दिल्ली और मुंबई पुलिस मिलकर जासूसी रैकेट की जांच कर रही हैं। मुंबई से गिरफ्तार अख्तर से पूछताछ के बाद पता चला कि उसने भारत के अलग-अलग सीक्रेट सेंटर की 3 आईडी बनाई थीं। इसके बाद उसने वहां से संवेदनशील सूचनाएं जुटाईं।


Spread the love
और पढ़े  ओशन विनर- मालवाहक जहाज ओशन विनर बंगाल की खाड़ी में डूबा, चालक दल में 24 लोग,ICG-नौसेना क्या बोली?
  • Related Posts

    दिल्ली में आईएसआई जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़: दोनों रेकी करते, सिम कार्ड पाकिस्तान भेजे, जासूस पति-पत्नी पकड़े

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े एक कथित जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में मो. साहिल और समीरा नामक…


    Spread the love

    दिल्ली लक्ष्मी योजना: रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को मिला उपहार, cm रेखा ने सौंपा 2500 रुपये का लाभार्थी पत्र

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली की महिलाओं के लिए विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा द्वारा घोषित दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत लाभ मिलने का इंतजार खत्म हो गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता 26…


    Spread the love