Vacancy 2025: रेलवे में अप्रेंटिस की 1104 नौकरियां निकलीं, 10वीं और आईटीआई पास करें आवेदन, जानें शुल्क

 

रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ, पूर्वोत्तर रेलवे (RRC NER) ने गोरखपुर, इज्जतनगर, लखनऊ, गोंडा और वाराणसी स्थित कार्यशालाओं में विभिन्न ट्रेडों के लिए भर्ती 2025 की घोषणा की है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 1,104 रिक्तियों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार 16 अक्तूबर, 2025 से आधिकारिक वेबसाइट ner.indianrailways.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

 

कार्यशाला कुल स्लॉट
यांत्रिक कारखाना/गोरखपुर 390
सिग्नल कारखाना/गोरखपुर छावनी 63
पुल कारखाना/गोरखपुर छावनी 35
यांत्रिक कारखाना/इज्जतनगर 142
डीजल शेड/इज्जतनगर 60
कैरिज & वैगन/इज्जतनगर 64
कैरिज & वैगन/लखनऊ जं 149
डीजल शेड/गोंडा 88
कैरिज & वैगन/वाराणसी 73
टीआरडी/वाराणसी 40
कुल 1104

 

शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?

आरआरसी एनईआर गोरखपुर एक्ट अप्रेंटिस भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवारों के पास न्यूनतम 10वीं कक्षा की योग्यता होनी चाहिए, जिसमें कम से कम 50% अंक प्राप्त किए हों। इसके अलावा, संबंधित ट्रेड में आईटीआई (Industrial Training Institute) प्रमाणपत्र धारक होना अनिवार्य है।

आयु सीमा

16 अक्तूबर 2025 के अनुसार, इस भर्ती में उम्मीदवारों की आयु सीमा इस प्रकार निर्धारित की गई है। सामान्य वर्ग के लिए 15 से 24 वर्ष, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 15 से 27 वर्ष, जबकि अनुसूचित जाति/जनजाति के उम्मीदवारों के लिए 15 से 29 वर्ष और दिव्यांगजन के लिए 15 से 34 वर्ष। इस आयु सीमा का पालन करना आवश्यक है, अन्यथा आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

100 रुपये आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए प्रोसेसिंग शुल्क ऑनलाइन भुगतान करना होगा। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित है। वहीं, अनुसूचित जाति/जनजाति, दिव्यांगजन और महिला उम्मीदवारों को शुल्क से पूरी छूट प्रदान की गई है।

और पढ़े  जॉब अलर्ट: 1700+ पदों पर भर्ती के लिए आज अंतिम तिथि, चूक गए तो नहीं मिलेगा दूसरा अवसर, जानें पूरी प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया

आरआरसी एनईआर गोरखपुर एक्ट अपरेंटिस भर्ती 2025 में उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह योग्यता-आधारित प्रक्रिया के तहत किया जाएगा। इसका मतलब है कि उम्मीदवारों को उनके शैक्षणिक और तकनीकी प्रदर्शन के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

  • मेरिट सूची: शॉर्टलिस्टिंग के लिए मेरिट सूची तैयार की जाती है, जिसमें 10वीं और ITI अंकों का औसत लिया जाता है। इस मेरिट के आधार पर ही उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया के लिए बुलाया जाता है।
  • दस्तावेज सत्यापन: मेरिट सूची में शामिल उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित होना अनिवार्य है। इसमें शैक्षणिक प्रमाणपत्र, ITI प्रमाणपत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की जाती है। सत्यापन सफल होने पर ही अंतिम चयन किया जाएगा।
  • Related Posts

    जॉब अलर्ट: 1700+ पदों पर भर्ती के लिए आज अंतिम तिथि, चूक गए तो नहीं मिलेगा दूसरा अवसर, जानें पूरी प्रक्रिया

    सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए 25 अक्टूबर 2026 की तारीख बेहद अहम है। आज कई भर्ती अभियानों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि है। इनमें दक्षिण…

    सरकारी नौकरी: इन 4 भर्तियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज, तुरंत भरें फॉर्म, जानें डिटेल्स

    सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए चार संस्थानों में भर्ती के अवसर हैं। इनमें दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग, इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन…