हल्द्वानी- पर्स चुराने वालीं बुआ-भतीजी गिरफ्तार, इस तरह दिया था वारदात को अंजाम, 3 दिन बाद खुलासा

ल्द्वानी शहर के साहूकार लाइन बाजार में महिला का पर्स उड़ाने वाली बुआ-भतीजी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों के कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद किया है। मामले में नर्स की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था। नौ अक्तूबर को सुशीला आर्या निवासी जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा खरीदारी करने बाजार आई थीं। इस बीच पीछा कर रहीं दो महिलाओं ने मौका पाकर उनका पर्स पार कर लिया था।

साहूकारा लाइन बाजार में वारदात करने के बाद महिलाएं रफूचक्कर हो गईं। सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि दो महिलाओं ने पर्स उड़ाया है। इस पर हरकत में आई पुलिस ने दो घंटे बाद ही दोनों को सिंधी चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार घटना में आरोपी मिथलेश निवासी पूनापुर बिसलपुर बरेली और मीना निवासी ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर, मूल हाफिजगंज जिला बरेली शामिल हैं। दोनों के पास से पर्स, तीन हजार नकदी और एटीएम कार्ड बरामद किया गया है। मिथलेश भतीजी है जबकि रुद्रपुर में रहने वाली मीना बुआ है।
इस तरह देते हैं वारदात को अंजाम: पुलिस के मुताबिक पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि वे त्योहार के समय पर्स व ज्वेलरी की चोरी करती हैं। वे पहले टारगेट वाली महिला के दोनों तरफ खड़े होकर उसे उलझा देती हैं और फिर सामान चोरी कर आसानी से निकल जाती है। इससे पहले भी वे हल्द्वानी बाजार में इस तरह की वारदात कर चुकी हैं।
और पढ़े  देहरादून: होमस्टे संचालकों को मिलेगा इको-फ्लावर बैज,पर्यटन विभाग की पहल, 10 मानकों पर परखी जाएगी ग्रीन मान्यता
  • Related Posts

    हरिद्वार: लिव-इन में रह रही युवती को मारी गोली, एम्स ऋषिकेश रेफर, पार्टनर को निशाना बनाने पहुंचे थे हमलावर

    शहर कोतवाली क्षेत्र के मायापुर में शुक्रवार देर रात एक युवक को मारने आए हमलावर ने गोली चला दी। गोली युवक के साथ रह रही युवती के बाजू में जा…

    देहरादून: महिला ने गीत गाकर जताया PM मोदी का आभार, सीएम धामी बोले-हर शब्द में विश्वास, हर सुर में अपनापन

    देहरादून में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने गीत के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया। गीत में महिलाओं ने प्रधानमंत्री के प्रति अपने विश्वास और…