दुर्गापुर केस: लड़की आधी रात में कॉलेज से बाहर कैसे आई? पुलिस कर रही जांच’, दुर्गापुर केस पर सीएम ममता का बयान

Spread the love

 

श्चिम बंगाल के दुर्गापुर में मेडिकल छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात पर सीएम ममता बनर्जी ने पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा ये वारदात चौंकाने वाला है; हमारी सरकार ऐसी घटनाओं को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करती। सीएम ममता बनर्जी ने आगे कहा कि, वारदात में शामिल तीन आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं, पुलिस अन्य की तलाश कर रही है; किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान सीएम ममता ने ये भी कहा कि, निजी कॉलेजों को परिसर के भीतर और आसपास सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।

सीएम ममता ने निजी कॉलेज पर उठाए सवाल
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि, ‘वह लड़की निजी मेडिकल कॉलेज में पढ़ रही थी, इसलिए निजी मेडिकल कॉलेज की जिम्मेदारी है कि वे रात के 12.30 बजे कैसे बाहर आ गईं। जहां तक मुझे पता है कि यह वन क्षेत्र में हुआ था, इसलिए 12.30 बजे मुझे नहीं पता कि क्या हुआ, जांच जारी है… पुलिस जांच कर रही है, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा, दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी। 3 लोग पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।’

विपक्ष के हमले पर सीएम ममता का पलटवार
वहीं इस मामले में विपक्ष की तरफ से सरकार पर निशाना साधे जाने पर सीएम ममता ने पलटवार भी किया है। उन्होंने कहा, ‘आप मुझे बताइए कि ओडिशा में तीन सप्ताह पहले समुद्र तट पर तीन लड़कियों के साथ बलात्कार हुआ, ओडिशा सरकार ने क्या कार्रवाई की और बंगाल में अगर महिलाओं के साथ कुछ भी होता है तो हम इसे सामान्य मामला नहीं मानते, यह एक गंभीर मामला है।’ उन्होंने आगे कहा कि ‘अगर ऐसा दूसरे राज्यों में भी होता है तो भी यह निंदनीय है। हमने उत्तर प्रदेश, बिहार और ओडिशा में भी ऐसे कई मामले देखे हैं, इसलिए सरकार को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।’

और पढ़े  Today Gold-Silver Price:- चांदी की कीमतों में करीब 7000 रुपये का उछाल, सोना ₹1.48 लाख पर पहुंचा, जानें ..

क्या है पूरा मामला?
बता दें कि, ओडिशा के जलेश्वर की रहने वाली छात्रा के साथ दुर्गापुर में कुछ लोगों ने पर दुष्कर्म किया। छात्रा की हालत अब स्थिर बताई जा रही है, उसका अस्पताल में ही इलाज चल रहा है और उसने पुलिस को अपना बयान दे दिया है। यह घटना शोभापुर के पास स्थित मेडिकल कॉलेज परिसर में हुई। छात्रा रात में अपने एक पुरुष मित्र के साथ कॉलेज कैंपस के बाहर खाना खाने गई थी। इस दौरान कैंपस गेट के पास ही एक आरोपी ने उसे जबरन पीछे के सुनसान इलाके में खींच लिया और दुष्कर्म की वारदात को किया। इसके बाद बाकी आरोपियों ने भी घिनौने कृत्य को अंजाम दिया।

पीड़िता के पिता ने खतरे की जताई आशंका
वहीं पीड़िता के पिता ने अपनी बेटी के स्वास्थ्य की जानकारी साझा करते हुए बताया कि, ‘वह चलने में असमर्थ है और बिस्तर पर पड़ी है। मुख्यमंत्री, डीजी, एसपी और कलेक्टर सभी हमारी बहुत मदद कर रहे हैं और नियमित रूप से उसके स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ कर रहे हैं… मैंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि वे हमें मेरी बेटी को यहां से ओडिशा ले जाने दें, किसी सुरक्षित स्थान पर, क्योंकि यहां उसकी सुरक्षा खतरे में है… हमने उनसे अनुरोध किया है कि वे हमें उसे ले जाने दें।’


Spread the love
  • Related Posts

    राजस्थान बोर्ड 10th Result 2026- 10वीं कक्षा के नतीजे जारी, 94.23 % रहा परिणाम,10वीं का रिजल्ट 94.23 प्रतिशत,यहां करें चेक

    Spread the love

    Spread the loveराजस्थान बोर्ड के 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दसवीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। रिजल्ट जारी होते ही छात्र-छात्राओं के चेहरे…


    Spread the love

    आज विश्व टीबी दिवस 2026- क्यों मनाया जाता है विश्व टीबी दिवस? जानें इस साल की थीम

    Spread the love

    Spread the loveहर साल 24 मार्च को विश्वभर में टीबी दिवस मनाया जाता है। यह दिन वैश्विक स्तर पर तपेदिक यानी टीबी के खिलाफ जागरूकता फैलाने, इसके खतरों के बारे…


    Spread the love