अयोध्या- लखनऊ से अयोध्या के लिए शुरू हुई डबल डेकर बस,डीलक्स सुविधाओं के साथ बस इतना है किराया

Spread the love

 

त्तरप्रदेश की योगी सरकार की मंशा के अनुरूप अयोध्या को डबल डेकर बस की सौगात मिल गई है। अब लखनऊ से अयोध्या नियमित रूप से इसका संचालन शुरू हो गया है। लखनऊ से चलकर डबल डेकर बस अयोध्या पहुंची, सबसे पहले डबल डेकर बस के चालक और परिचालक ने रामलला और हनुमंत लला का दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लिया।

परिचालक अनिल यादव ने बताया कि यह बस पूरी तरह से वातानुकूलित है। गर्मी में शीतल हवा और ठंडी में गर्म हवा मिलेगी। इसमें 64 यात्री सवार हो सकते हैं। लखनऊ से अयोध्या तक इसका किराया 243 रुपए है। सुविधाओं की बात करें तो बस में डीलक्स सीटें लगी हुई हैं। पूरी तरह से ये बस ऑटोमेटिक है। जब तक बस का गेट बंद नहीं होगा तब तक बस स्टार्ट नहीं होगी।
दरअसल परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने अयोध्या पहुंचकर बयान दिया था कि नवरात्र में डबल डेकर बस जो कि लंदन की बनी हुई है और इसकी कीमत तीन करोड़ रुपये है वह संचालित हो जाएगी। नवरात्र में बस का ट्रायल हो गया था और अब नियमित रूप से इसका संचालन भी शुरू हो गया है।

Spread the love
और पढ़े  फिर बढ़ा प. एशिया में तनाव: अमेरिका ने ईरान के लारक द्वीप पर दागे रॉकेट, मोजतबा ने किया इस्लामी एकता का आह्वान
  • Related Posts

    एशियाड 2026: मां-बाप खो चुकी बेटी का एशियाई खेलों से कटा नाम, अरुणाचल के CM ने खेल मंत्री से लगाई गुहार

    Spread the love

    Spread the loveएशियाई खेलों में अरुणाचल प्रदेश के खिलाडि़यों की भागीदारी फिर विवादों में है। तीन वर्ष पूर्व हांगझोउ एशियाई खेलों के लिए वुशु के तीन खिलाडि़यों को चीन ने…


    Spread the love

    अमेरिका: ग्रैंड कैन्यन में अचानक आई बाढ़, 15 लोग लापता, 62 को सुरक्षित निकाला, वीडियो में दिखी तबाही

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका के ग्रैंड कैन्यन नेशनल पार्क में अचानक आई बाढ़ के बाद करीब 15 लोगों के लापता होने की खबर है। अचानक आई बाढ़ ने ब्राइट एंजेल कैन्यन…


    Spread the love