अयोध्या: अभिनेत्री दीपिका के अबूधाबी में बुर्का पहनने पर विवाद, पुजारी राजू दास ने कही ये बात

Spread the love

 

फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के अबूधाबी में बुर्का पहनकर वहां पर पर्यटन का प्रचार करने पर विवाद खड़ा हो गया है। अयोध्या की प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास ने इस प्रकरण में दीपिका पर निशाना साधा है।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देख रहा था कि दीपिका पादुकोण अबूधाबी में बुर्का पहनकर एक शो का प्रचार कर रही हैं। यही दीपिका जब भारत में रहती है तो जेएनयू में माई फ्रीडम का नारा लगाती हैं।
ऐसे में सवाल उठता है कि दीपिका की भारत में मानसिकता दूसरी हो जाती है और इस्लामिक देश में कुछ और हो जाती है। भारत में कम कपड़ों में घूमती हैं और विदेश में बुर्का पहन लेती हैं। इसके पीछे दीपिका की क्या मजबूरी है। यह मानसिकता दर्शाती है कि भारत में इतनी फ्रीडम है कि जो आपका दिल करे बोल सकते हैं, जो मन करे पहन सकते हैं और खा सकते हैं।
जबकि इस्लामिक देशों में इस्लाम धर्म के अनुरूप ही चलना होता है। इससे साफ पता चलता है कि फ्रीडम कहां पर है। यह गंभीर विषय है। भारतवासियों को दीपिका पादुकोण जैसे लोगों से सावधान रहना होगा।

Spread the love
और पढ़े  शाहजहांपुर- नौ साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, गांव के पांच किशोरों पर रिपोर्ट दर्ज
  • Related Posts

    हाईकोर्ट ने दिया आदेश- अतीक के बेटे उमर को छोटे भाई के जनाजे में शामिल होने के लिए मिली पैरोल

    Spread the love

    Spread the loveइलाहाबाद हाईकोर्ट ने भाई अबान अहमद की मिट्टी में शामिल होने के लिए जेल में बंद अली अहमद और उमर अहमद को पैरोल पर रिहा करने का आदेश…


    Spread the love

    BJP नेता को नशीला पदार्थ खिलाकर बनाया आपत्तिजनक वीडियो, महिला-अधिवक्ता पर रिपोर्ट दर्ज

    Spread the love

    Spread the loveअलीगढ़ में भाजपा नेता को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाए गए। इसके बाद वीडियो…


    Spread the love