अयोध्या: दीपोत्सव की भव्यता को नई ऊंचाई देंगे राम की पैड़ी पर बड़े आकार के स्थायी डेकोरेटिव दीये, ये है…

 

अयोध्या एक बार फिर इतिहास रचने की तैयारी में है। 19 अक्तूबर को होने वाले दीपोत्सव पर राम की पैड़ी पर ऐसा अद्भुत दृश्य देखने को मिलेगा, जो पूरे विश्व का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करेगा। इस बार का दीपोत्सव पहले से भी ज्यादा भव्य, दिव्य और आलोकित करने वाला होने जा रहा है।

श्री अयोध्या जी तीर्थ विकास परिषद की ओर से दीपोत्सव की भव्यता को नई ऊंचाई देने के लिए राम की पैड़ी पर सात बड़े आकार के स्थायी डेकोरेटिव दीयों की स्थापना की जा रही है। इन विशाल दीयों का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और जल्द ही ये राम की पैड़ी की शोभा बढ़ाते नजर आएंगे।
हर शाम जब ये दीये जलेंगे, तो सरयू के जल पर झिलमिलाती रोशनी का मनमोहक दृश्य हर किसी को मंत्रमुग्ध कर देगा। पानी में प्रतिबिंबित दीपों की आभा और आसमान में चमकते दीपकों का संगम अयोध्या को एक दिव्य लोक में बदल देगा।

इस दीपोत्सव पर अयोध्या न केवल रामलला की नगरी के रूप में, बल्कि विश्व को प्रकाश और शांति का संदेश देने वाले केंद्र के रूप में जगमगाएगी। अयोध्या की यह ज्योति अब पूरी दुनिया को आलोकित करने जा रही है, जहां हर दीप में श्रीराम की महिमा और हर रोशनी में भक्ति का उजाला होगा।

और पढ़े  अयोध्या: रामलला के दर्शन होंगे और भी आसान, अब 90 दिन पहले बुक कर सकेंगे दर्शन पास
  • Related Posts

    लखनऊ: बाढ़ से बर्बाद हुए फैजुल्लागंज व पुराने शहर की 58 सड़कें बनेंगी, कई इलाकों में पूरी तरह से बहीं

    बाढ़ से बर्बाद हुईं फैजुल्लागंज और पुराने शहर की 58 सड़कों के पुनर्निर्माण की योजना तैयार की गई है। नगर निगम ने इन कार्यों के लिए 126 करोड़ रुपये से…

    अयोध्या: बाल मान्यता के अनुसार बढ़ाया जाएगा बालक रामलला के विश्राम का समय, दोपहर में भोग के बाद करेंगे आराम

    राम मंदिर में विराजमान रामलला की दिनचर्या में बदलाव की तैयारी है। बाल स्वरूप की मान्यता के अनुरूप अब रामलला को दोपहर में करीब एक घंटे विश्राम देने की व्यवस्था…