बीच सड़क पर सास के साथ दामाद ने की ऐसी हरकत.., अब तक सदमे में है वो

Spread the love

 

गरा के बाह में परिवार न्यायालय में केस किए जाने पर भड़के युवक ने घर में घुस कर सास को बेरहमी से पीटा। चीख पुकार पर पहुंचे बस्ती के लोगों को देखकर वह अपनी बाइक छोड़कर भाग गया। भागते समय सास और पत्नी को जान से मारने की धमकी भी दी है।

वैराग्य, टूला बटेश्वर की मीना ने पुलिस को बताया कि 8 साल पहले बेटी शिवानी की शादी नगला खंगर, फिरोजाबाद के मड़वा गांव के संजीव उर्फ मुंडे के साथ हुई थी। दोनों का 6 साल का बेटा लकी है। उत्पीड़न से तंग शिवानी 4 महीने से मायके में रह रही है। परिवार न्यायालय में जान माल की रक्षा की गुहार लगाई है।
24 अक्तूबर को न्यायालय में तारीख लगी है। शुक्रवार की शाम करीब 4:30 बजे दामाद संजीव उर्फ मुंडे घर पर आया और गाली गलौज करने लगा। विरोध पर उन्हें जमीन पर पटक कर बेरहमी से पीटा। बेटी शिवानी के साथ घर से बाहर निकल कर शोर मचाया तो बस्ती के लोग पहुंचे। बस्ती के लोगों के दौड़ने पर आरोपी अपनी बाइक छोड़ कर भाग गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा। थाना प्रभारी ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love
और पढ़े  बंगाल- सरकारी डॉक्टरों की निजी प्रैक्टिस पर रोक: 72 घंटे का नियम
  • Related Posts

    नेपाल बाढ़- सुरंग में फंसे लोगों को बचाने का अभियान हुआ तेज, त्रासदी से बचे 21 भारतीय पहुंचे काठमांडू

    Spread the love

    Spread the loveनेपाल में बाढ़ से आई तबाही का मंजर विचलित कर रहा है। भारत के लोग बड़ी संख्या में लापता हैं। महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश के लापता लोगों…


    Spread the love

    नेपाल आपदा- 475 लोगों की मौत, 667 लापता और 1500+ बचाए गए,रसुवा हाइड्रोपावर टनल में सेना का अभियान

    Spread the love

    Spread the loveनेपाल में बुधवार को आई प्रलयंकारी भोटे कोशी बाढ़ ने पूरे देश में भारी तबाही मचाई है, जिसमें अब तक मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 475 हो चुका…


    Spread the love