बीच सड़क पर सास के साथ दामाद ने की ऐसी हरकत.., अब तक सदमे में है वो

 

आगरा के बाह में परिवार न्यायालय में केस किए जाने पर भड़के युवक ने घर में घुस कर सास को बेरहमी से पीटा। चीख पुकार पर पहुंचे बस्ती के लोगों को देखकर वह अपनी बाइक छोड़कर भाग गया। भागते समय सास और पत्नी को जान से मारने की धमकी भी दी है।

वैराग्य, टूला बटेश्वर की मीना ने पुलिस को बताया कि 8 साल पहले बेटी शिवानी की शादी नगला खंगर, फिरोजाबाद के मड़वा गांव के संजीव उर्फ मुंडे के साथ हुई थी। दोनों का 6 साल का बेटा लकी है। उत्पीड़न से तंग शिवानी 4 महीने से मायके में रह रही है। परिवार न्यायालय में जान माल की रक्षा की गुहार लगाई है।
24 अक्तूबर को न्यायालय में तारीख लगी है। शुक्रवार की शाम करीब 4:30 बजे दामाद संजीव उर्फ मुंडे घर पर आया और गाली गलौज करने लगा। विरोध पर उन्हें जमीन पर पटक कर बेरहमी से पीटा। बेटी शिवानी के साथ घर से बाहर निकल कर शोर मचाया तो बस्ती के लोग पहुंचे। बस्ती के लोगों के दौड़ने पर आरोपी अपनी बाइक छोड़ कर भाग गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा। थाना प्रभारी ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़े  ईरान के खिलाफ बड़े हमले की तैयारी?: डोनाल्ड ट्रंप ने सेना को तैयार रहने का आदेश..
  • Related Posts

    फ्लाईदुबई- कैप्टन स्मित को इस्राइल में मिलेगा सर्वोच्च नागरिक सम्मान

    इस्राइल ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को नागरिक वीरता के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है। राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग ने गुरुवार को इस सम्मान की…

    अलविदा नाना पाटेकर: सूखा पीड़ितों की मदद के लिए आज केबीसी में जाने वाले थे, कर रखी थी अंतिम संस्कार की तैयारी

    पर्दे पर हर किरदार में अद्भुत विविधता और रचनात्मकता भर देने वाले हिंदी व मराठी फिल्मों के अभिनेता नाना पाटेकर (75) नहीं रहे। अपने दमदार अभिनय के लिए जाने जाने…