उत्तराखंड: प्रदेश में दशहरे की धूम, श्रीराम के अग्निबाण से जल उठा अहंकारी रावण, CM भी पहुंचे

Spread the love

 

 

त्तराखंड में आज दशहरा पर परेड ग्राउंड में रावण दहन का मुख्य आयोजन हुआ। यहां 121 फीट ऊंचा रावण का पुतला बनाया गया था। वहीं, प्रदेशभर में विजयदशमी की धूम है। लेकिन बारिश ने इस उल्लास में खलल डाल दी। हरिद्वार और देहरादून में रावण दहन से पहले ही बारिश शुरू हो गई। वहीं, बारिश हल्की होने पर सीएम पुष्कर सिंह धामी परेड मैदान पहुंचे। पहले लंका दहन किया गया और उसके बाद रावण दहन हुआ।

Dussehra 2025 Ravana Dahan in Uttarakhand Rainfall in dehradun CM Dhami attends parade ground program Photos
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज विजयदशमी पर्व पर भगवान इंद्र भी प्रत्यक्ष रूप से हमारे बीच आ गए है। बुराई के रूप में अन्याय के रूप में अहंकार के रूप में हर साल रावण जलाया जाता है

हम सभी को श्रीराम के जीवन से सीखना चाहिए कि उन्होंने अपने जीवन में अनेक परेशानी झेली, लेकिन अपने मार्ग से नहीं भटके। उनका जीवन सिखाता है कि अपने मन में करुणा, प्रेम भाव रखना है। विजयदशमी पर संकल्प ले कि विकसित भारत के संकल्प में योगदान देना हैं।

 

Dussehra 2025 Ravana Dahan in Uttarakhand Rainfall in dehradun CM Dhami attends parade ground program Photos

कहा कि दशहरे का पर्व न केवल हमारी सांस्कृतिक धरोहर का अमूल्य हिस्सा है बल्कि यह पर्व हमें मानव जीवन में धर्म, सत्य और मर्यादा के महत्व का बोध भी कराता है। यह हमें रावण जैसे अहंकारी और अधर्मी के अंत और भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन के गुणों का स्मरण कराता है।

दशहरे का पर्व हमें ये संदेश देता है कि अधर्म, अन्याय और अहंकार चाहे कितना भी बड़ा क्यों न हो, अंततः उसकी हार निश्चित है। रावण के पास अपार बल, सोने की लंका और शक्तिशाली सेना थी, लेकिन वह अपने अहंकार और अधर्म के कारण पराजित हुआ। यह त्योहार हमें सिखाता है कि अहंकार की ज्वाला स्वयं उस व्यक्ति का नाश करती है, जिसके भीतर अहंकार होता है।

और पढ़े  मैं बांग्लादेश लौटूंगी फिर चाहे जेल हो या मौत, शेख हसीना का एलान, यूनुस सरकार पर क्या आरोप लगाए?
Dussehra 2025 Ravana Dahan in Uttarakhand Rainfall in dehradun CM Dhami attends parade ground program Photos

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हमें यहां सिर्फ पुतला दहन नहीं करना है, बल्कि इस त्योहार से प्रेरणा लेकर हम सभी को अपने अंदर की बुराइयों का त्याग कर सत्य, धर्म और मानवता की राह पर चलने का संकल्प भी लेना है।


Spread the love
  • Related Posts

    गर्भवती बेटी को चंबल में डुबोकर मारा, खींचे फोटो ताकि कोई और न करे ये गुनाह; दूसरी वारदात भी दहला देगी दिल

    Spread the love

    Spread the loveदुनियाभर में मोहब्बत के शहर के रूप में पहचान रखने वाला आगरा इन दिनों दिल दहला देने वाली वारदातों से सहमा है। जिस शहर में लोग दूर-दूर से…


    Spread the love

    जन्म से मिलने वाली अमेरिकी नागरिकता पर डोनाल्ड ट्रंप का नया वार, ‘बर्थ टूरिज्म’ रोकने के लिए 2 आदेश जारी

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जन्म के आधार पर मिलने वाली अमेरिकी नागरिकता को सीमित करने और ‘बर्थ टूरिज्म’ पर रोक लगाने के लिए गुरुवार को दो…


    Spread the love