बीजापुर:- 16 लाख के 2 इनामी नक्सली ढेर, 303 रायफल, 12 बोर बंदूक समेत विस्फोटक सामग्री बरामद

Spread the love

बीजापुर जिले के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 8-8 लाख रुपये के दो इनामी नक्सली मारे गए हैं। घटना स्थल से भारी मात्रा में हथियार व नक्सली सामग्री भी बरामद की गई है।

बीजापुर पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि माओवादी  कैडर की गतिविधियों की विश्वसनीय सूचना के आधार पर डीआरजी  बीजापुर की टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया। अभियान के दौरान 12 सितम्बर की सुबह सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इसी दौरान पुलिस बल और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर मुठभेड़ होती रही। मुठभेड़ समाप्त होने के बाद जब घटनास्थल की तलाशी ली गई, तो वहां से दो माओवादियों के शव बरामद किए गए। प्रारंभिक पहचान के अनुसार मृत नक्सलियों की पहचान

 

हिड़मा पोड़ियाम (उम्र 34 वर्ष), निवासी –बेडसेट, इन्द्रावती क्षेत्र। यह पीपीसीएम कंपनी नंबर 02, प्लाटून नंबर 01 का सक्रिय सदस्य था। इस पर सरकार द्वारा 8 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

मुन्ना मड़कम (उम्र 25 वर्ष), निवासी – कटेकल्याण, जिला दंतेवाड़ा। यह भी कंपनी नंबर 02, प्लाटून नंबर 01 का सदस्य था और उस पर भी 8 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

 

बरामद सामग्री:
01 नग .303 रायफल, 01 मैग्जीन व 04 जिंदा राउंड
01 नग 12 बोर बंदूक व 04 जिंदा राउंड
बैटरी, कार्डेक्स वायर, स्कैनर सेट
माओवादी साहित्य एवं अन्य प्रतिबंधित सामग्री बरामद की गई है।

 


Spread the love
और पढ़े  छत्तीसगढ़ में पकड़ा ISI का एजेंट: पाकिस्तान से व्हाट्सएप चैट, विदेशी हैंडलर्स से संपर्क, बड़ी साजिश का खुलासा
  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ में पकड़ा ISI का एजेंट: पाकिस्तान से व्हाट्सएप चैट, विदेशी हैंडलर्स से संपर्क, बड़ी साजिश का खुलासा

    Spread the love

    Spread the loveपंजाब के तरनतारन जिले के एक 23 वर्षीय युवक को छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से गिरफ्तार किया गया है। उस पर पाकिस्तान स्थित आईएसआई के गुर्गों के साथ…


    Spread the love

    छत्तीसगढ़- हैवानियत की हदें पार! कोरिया में पति ने पत्नी का मुंडन कर पिलाया पेशाब, मुंह काला कर की बर्बरता

    Spread the love

    Spread the loveवैवाहिक रिश्तों में संदेह और अविश्वास की दीवारें कई बार इतनी ऊंची हो जाती हैं कि वे न केवल प्रेम और विश्वास को खत्म कर देती हैं, बल्कि…


    Spread the love