रायपुर- Mirror Chhattisgarh फर्जी वेब पोर्टल पर पुरानी तस्वीर डालकर बदनाम करने की कोशिश

राजधानी रायपुर में एक लाइसेंसी गन मैन ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है कि Mirror Chhattisgarh नामक फर्जी वेब पोर्टल पर उनकी पुरानी तस्वीर का इस्तेमाल कर उन्हें बदनाम किया जा रहा है।

गन मैन ने बताया कि वे वर्तमान में एक अधिकारी के साथ गन मैन के रूप में तैनात हैं। इससे पहले वे अन्य लोगों के साथ भी काम कर चुके हैं।

शिकायत के मुताबिक, वेब पोर्टल के फर्जी यूट्यूबर रॉकी द बॉक्सर और उनके साथ काम करने वाली फर्जी महिला यूट्यूबर सोमा देवांगन पुरानी घटनाओं की आड़ में उनकी पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालकर प्रसारित कर रहे हैं, जिससे परिवार और समाज में गलत संदेश जा रहा है तथा उनकी छवि खराब हो रही है।

रायपुर- Mirror Chhattisgarh फर्जी वेब पोर्टल पर पुरानी तस्वीर डालकर बदनाम करने की कोशिश

गन मैन ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस फर्जी वेब पोर्टल की गतिविधियों पर रोक लगाई जाए और उनकी तस्वीर का दुरुपयोग बंद कराया जाए।

साथ ही गन मैन ने कहा कि इस फर्जी चैनल को तुरंत बंद किया जाए और जो लोग गलत काम कर रहे हैं व झूठी जानकारी फैला रहे हैं, उन्हें तत्काल जेल की सलाखों में डाला जाए।

 

रायपुर- Mirror Chhattisgarh फर्जी वेब पोर्टल पर पुरानी तस्वीर डालकर बदनाम करने की कोशिश

और पढ़े  रायपुर / छत्तीसगढ़- मारूति फाउंडेशन व हेरिटेज इंडिया द्वारा आयोजित ‘टैलेंट 2.0’ में दिव्यांग और सामान्य बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा, समाजसेवियों का हुआ सम्मान
  • Related Posts

    सीजी: कोयला राज्य मंत्री सतीश की मौजूदगी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग से सम्मान

    भारत सरकार के कोयला मंत्रालय की ओर से रायपुर स्थित मेफेयर लेक रिसॉर्ट में स्टार रेटिंग पुरस्कार समारोह 2026 का आयोजन किया गया। समारोह में वित्त वर्ष 2024-25 के मूल्यांकन…

    छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मियों के लिए बीमा योजना का प्रारूप तैयार, मांगे सुझाव

    छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने मीडिया कर्मियों के कल्याण के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। यह पहल राज्य में कार्यरत मीडिया कर्मियों को स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा उपलब्ध कराने…