छत्तीसगढ़- अबूझमाड़ में 5 महिला समेत 12 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 18 लाख का घोषित था इनाम

 

 

छत्तीसगढ़ में लगातार नक्सल ऑपरेशन चलाये जाने से नक्सली भयभीत हैं। ऐसे में घबराये हुए नक्सली सरेंडर करने को मजबूर हैं। सुरक्षा बलों के बस्तर संभाग में  सर्चिंग से नक्सली संगठन लगातार कमजोर होते जा रहा है। आज बुधवार को नारायणपुर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पांच महिला सहित कुल 12 माओवादियों ने आज पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है। इस दौरान बीएसएफ और आईटीबीपी के अधिकारी मौजूद रहे।

सरेंडर किए सभी माओवादियों पर 18 लाख रुपये का इनाम घोषित था। अबूझमाड़ में नये कैंप की स्थापना और लगातार नक्सल विरोधी अभियान के चलने से माआवोदी बैकफुट पर हैं।

 

बीती रात नक्सलियों ने एक ग्रामीण की हत्या की
दूसरी ओर दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र में बीती रात नक्सलियों ने एक ग्रामीण की हत्या कर दी। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, मामले की जांच की जा रही है। मामले के बारे में बताया जा रहा है कि अरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम निलावाया में बीती रात नक्सलियों की एक टीम ने गांव के बण्डी कोर्राम के घर पहुंच उसे बाहर निकालने के बाद धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। वहीं, इस घटना की जानकारी लगते ही पुलिस टीम भी आ पहुंची। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। इसके अलावा गांव के लोगों ने बताया कि 4 वर्ष पहले नक्सलियों ने मृतक ग्रामीण के बेटे हरेंद्र कोर्राम की भी हत्या कर दी थी।

और पढ़े  डबल मर्डर- छत्तीसगढ़: राजनांदगांव में मां-बेटे को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, बेटी भी गंभीर रूप से घायल

 

इधर दो महिला नक्सली ढेर
नक्सलियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ की सीमा पर महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में दो महिला माओवादियों के मारे जाने की खबर है। इससे पहले  पूर्वी महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में एक मुठभेड़ में तीन महिलाओं समेत कम से कम चार नक्सली मारे गए थे। पुलिस के एक बयान में कहा गया था कि यह घटना गढ़चिरौली और छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले की सीमा के पास हुई। पुलिस को 25 अगस्त को विश्वसनीय सूचना मिली थी कि गट्टा दलम कंपनी नंबर 10 और गढ़चिरौली डिवीजन के अन्य माओवादी संगठन कोपरशी वन क्षेत्र में मौजूद हैं। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने घेराबंदी की थी।

  • Related Posts

    डबल मर्डर- छत्तीसगढ़: राजनांदगांव में मां-बेटे को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, बेटी भी गंभीर रूप से घायल

    छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में डबल मर्डर की वारदात सामने आई है। दिल दहला देने वाली इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी मच गई है। पूरे इलाके में हड़कंप…

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…