Today Horoscope 14 October 2026 आज इन राशि वालों के लिए है शुभ संकेत, नौकरी और कारोबार में मिल सकती है सफलता, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

 

मेष–आज प्रेम और रिश्तों के मामले में दिन काफी खुशनुमा रहने वाला है। प्रेम संबंधों में विश्वास और अपनापन बढ़ेगा और साथी के साथ बिताए छोटे-छोटे पल भी आपको भीतर से खुशी देंगे। व्यापार में कुछ उतार-चढ़ाव जरूर आ सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए आज लिया गया कोई फैसला आगे चलकर लाभ दे सकता है। यदि किसी व्यक्ति के पास आपका पैसा बकाया है, तो उसे याद दिलाने का समय भी अच्छा है।

 

वृषभ- आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती भरा रहने वाला है। आपकी कुछ नया करने की आदत रंग लाएगी और आपके नए मित्र भी बनेंगे, लेकिन खर्चों के कारण आपकी मुश्किलें बढ़ेंगी, जिससे आप अपने संचय धन को भी काफी हद तक समाप्त कर देंगे। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। किसी को नई नौकरी की प्राप्ति होने से आपका मन काफी खुश रहेगा। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोले।

मिथुन- आज आपकी प्रतिभा और रचनात्मक सोच लोगों का ध्यान आकर्षित करेगी। कार्यक्षेत्र में आपके नए विचारों की चर्चा हो सकती है और कला, लेखन, संगीत या किसी अन्य रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष पहचान मिल सकती है। घर में किसी अतिथि के आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। हालांकि किसी सहयोगी की बात आपको बुरी लग सकती है, इसलिए तुरंत प्रतिक्रिया देने के बजाय पहले स्थिति को समझें। यात्रा के दौरान मिली कोई महत्वपूर्ण जानकारी भविष्य की दिशा बदलने वाली साबित हो सकती है।

और पढ़े  Today Horoscope 13 October 2026 आज इस राशि के जातको की आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत, पढ़ें आज का पूरा राशिफल।।

कर्क- स्थिति करीब-करीब सही कही जाएगी। स्‍वास्‍थ्‍य आपका सही है। प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ा मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से ठीक-ठाक कहे जाएंगे लेकिन शुभता बरकरार रहेगी। कुछ अच्‍छा होता रहेगा जीवन में। पीली वस्‍तु पास रखें।

सिंह- सकारात्‍मक ऊर्जा का संचार हो रहा है। चंद्रमा के लग्‍न में होने के नाते आप आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे लेकिन गुरु के अष्‍टम भाव में होने के कारण संतान और प्रेम की स्थिति बहुत अच्‍छी नहीं है। यूरिन से सम्‍बन्धित कुछ समस्‍या हो सकती है। कुल मिलाकर मध्‍यम स्थिति स्‍वास्‍थ्‍य की बनी हुई है लेकिन एक दो दिन अच्‍छा गुजरेगा। सूर्यदेव को जल अर्पित करते रहें।

कन्‍या- स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप ठीक चलते रहेंगे। आर्थिक मामले को लेकर थोड़ी परेशानी में रहेंगे। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। थोड़ा चिंताकारी सृष्टि का सृजन दिख रहा है। शनिदेव की अराधना करते रहें।

तुला- शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्‍यापार भी सही चल रहा है। पीली वस्‍तु का दान करें।

वृश्चिक- शासन-सत्‍ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्‍चाधिकारी प्रसन्‍न रहेंगे। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्‍छी रहेगी। व्‍यापार में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य भी अच्‍छा है। प्रेम और संतान अद्भुत चल रहे हैं। पीली वस्‍तु पास रखें।

धनु- भाग्‍य का भरपूर सहयोग मिलेगा। भाग्‍यवश कुछ काम बनेंगे। यात्रा में लाभ होगा। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और संतान का भरपूर साथ मिलेगा। व्‍यापार भी सही दिख रहा है। तांबे की कोई वस्‍तु पास रखें और अच्‍छा होगा।

और पढ़े  Today Horoscope 10 October 2026 आज का दिन इन 3 राशि वालों के लिए रहेगा शानदार,नौकरी-व्यापार से होगा लाभ, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मकर- चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। एक दिन और प्रतिकूल परिस्थितियां दिख रही हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी आपका सही चलेगा। ताम्रपात्र दान करें।

कुंभ- आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी और आपकी कोई काम को लेकर कार्यक्षेत्र में वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, इसलिए आप छोटो की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करें। यदि आप कहीं घूमने फिरने जाएं, तो उसमें अपने माता-पिता से आशीर्वाद अवश्य लेकर जाएं।

मीन- आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक जुड़ाव और गहरा होगा। आप दोनों एक-दूसरे की खूबियों और कमियों को बेहतर तरीके से समझते हुए रिश्ते में नई मजबूती महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में किसी सहकर्मी या जूनियर की मदद से लंबे समय से अटका काम पूरा हो सकता है। भाग्य का सहयोग मिलने से मुश्किल लगने वाले कई काम भी आसानी से पूरे होते नजर आएंगे। कुल मिलाकर दिन सहयोग, संतोष और रिश्तों की खुशी से भरा रहने वाला है।

  • Related Posts

    Today Horoscope 13 October 2026 आज इस राशि के जातको की आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत, पढ़ें आज का पूरा राशिफल।।

    मेष राशि- आज आपके जीवन में सुख, समृद्धि और आर्थिक उन्नति के नए रास्ते खुल सकते हैं। जिम्मेदारियां भले ही कुछ अधिक महसूस हों, लेकिन आपका आत्मविश्वास और मेहनत हर…

    Today Horoscope 12 October 2026 आज इन राशि वालों को मिल सकती है बड़ी सफलता, अटके काम पूरे होने के है योग,पढ़ें आज का राशिफल।

      मेष राशि- आज का दिन आपके लिए समृद्धि, उत्साह और नई उम्मीदें लेकर आया है। जिम्मेदारियां कुछ बढ़ी हुई महसूस हो सकती हैं, लेकिन आपका आत्मविश्वास हर चुनौती को…