चार्ली किर्क: किर्क की हत्या करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ट्रंप का दावा- बेहद करीबी ने पकड़वाया

Spread the love

 

मेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि चार्ली किर्क की हत्या करने वाले संदिग्ध को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावर ने कथित तौर पर स्वेच्छा से आत्मसमर्पण किया है। बता दें कि किर्क को यूटा में एक कॉलेज कार्यक्रम में बोलते समय गोली मारी गई थी। किर्क गैर-लाभकारी राजनीतिक संगठन टर्निंग पॉइंट यूएसए के सह-संस्थापक और ट्रंप के करीबी सहयोगी थे। अधिकारियों का कहना है कि हमलावर कम उम्र का था और वह छात्रों में घुसकर फरार हो गया था।

डोनाल्ड ट्रंप ने फॉक्स न्यूज को बताया, मुझे पूरा यकीन है कि वह हिरासत में है। उसके किसी बेहद करीबी ने उसे पुलिस के हवाले किया है। ट्रंप ने कहा कि एक मंत्री, जो कानून प्रवर्तन से जुड़े हैं, उन्होंनने संदिग्ध को अधिकारियों के हवाले कर दिया है। ट्रंप ने कहा, ‘उसके एक बेहद करीबी व्यक्ति ने कहा, यह वही है।

 

अधिकारियों ने घटनास्थल के पास से बृहस्पतिवार को एक अत्याधुनिक व शक्तिशाली राइफल बरामद की। इसे बोल्ट एक्शन राइफल के नाम से जाना जाता है, जिसका निशाना सेमी ऑटोमेटिक राइफलों के मुकाबले अधिक सटीक होता है। अधिकारियों ने कहा कि गोलीबारी के बाद शूटर छत से कूदकर जंगल की ओर भाग गया था। संदिग्ध का स्केच भी जारी किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि 7,000 से अधिक सुराग व सूचनाएं प्राप्त हुई हैं। अभी संदिग्ध का नाम और न ही इस हत्या के पीछे का कोई कारण बताया गया है।

उपराष्ट्रपति जेडी वेंस किर्क के परिवार से मिले
उपराष्ट्रपति जेडी वेंस व उनकी पत्नी उषा ने गुरुवार को साल्ट लेक सिटी में किर्क के परिवार से मुलाकात की।  वेंस ने सोशल मीडिया पर अपनी दोस्ती का एक संस्मरण पोस्ट किया। ट्रंप ने किर्क को सर्वोच्च सम्मान प्रेसिडेंट मेडल ऑफ फ्रीडम से नवाजने का एलान किया है। किर्क की बुधवार को केवल एक गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इसे एक लक्षित हमला और यूटा के गवर्नर ने इसे राजनीतिक हत्या बताया था। गोलीबारी के समय किर्क यूटा वैली विश्वविद्यालय में टर्निंग पॉइंट द्वारा आयोजित एक परिचर्चा में बोल रहे थे।

यूटा वैली विश्वविद्यालय परिसर में दिनदहाड़े किर्क को मारी थी गोली
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सहयोगी चार्ली किर्क की बुधवार को यूटा वैली विश्वविद्यालय परिसर के प्रांगण में सामाजिक मुद्दों पर बोलते समय दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह हमला सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में साफ दिखाई देता है। किर्क माइक्रोफोन पकड़े बोल रहे थे, तभी गोली लगती है और वह खून से लथपथ हो जाते हैं। लोग घबराकर चीखते-भागते नजर आते हैं। इस हत्या ने अमेरिका में बढ़ती राजनीतिक हिंसा पर फिर से चिंता बढ़ा दी है। रिपब्लिकन और डेमोक्रेट दोनों दलों ने इस कृत्य की निंदा की है, लेकिन राजनीतिक मतभेदों से उपजी हिंसा को रोकने का कोई ठोस समाधान अभी दूर नजर आता है।

और पढ़े  मानसून ने बदली मौसम की चाल: पूर्वोत्तर-दक्षिण में भारी बारिश, जानें कैसा रहेगा दिल्ली-एनसीआर का हाल

ये भी पढ़ें: US: चार्ली किर्क के हत्यारे का वीडियो आया सामने, छतों से भागकर फरार होते दिखाई दिया; राइफल बरामद

एफबीआई ने मांगी थी मदद
एफबीआई ने बृहस्पतिवार देर शाम एक गोलीबारी से जुड़े एक संदिग्ध की दो तस्वीरें जारी की थीं और जनता से जानकारी देने की अपील की थी। तस्वीरों में एक व्यक्ति टोपी, काले चश्मे और काली फुल-स्लीव शर्ट पहने दिख रहा है। कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर के पास जंगल में एक तौलिये में लपेटी हुई माउजर .30 कैलिबर बोल्ट-एक्शन राइफल मिली है। इसमें एक इस्तेमाल किया हुआ कारतूस और मैगजीन में तीन और गोलियां थीं। हथियार और गोलियों की जांच संघीय प्रयोगशाला में चल रही है।


Spread the love
  • Related Posts

    US-Iran समझौता: ईरान परमाणु कार्यक्रम पर अमेरिका का सख्त रुख, व्हाइट हाउस ने समझौते से स्थायी शांति का किया दावा

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका और ईरान के बीच प्रस्तावित समझौता पश्चिम एशिया में लंबे समय की शांति सुनिश्चित कर सकता है और ईरान के परमाणु कार्यक्रम को समाप्त करने की दिशा…


    Spread the love

    महंगाई ने तोड़ा 16 महीने का रिकॉर्ड, सोने-चांदी के आभूषणों और टमाटर-अदरक ने बिगाड़ा रसोई का बजट

    Spread the love

    Spread the loveइस तपती गर्मी में सिर्फ मौसम का पारा ही नहीं चढ़ रहा है, आपके घर का मासिक बजट और रसोई का खर्च भी बढ़ रहा है। शुक्रवार को…


    Spread the love