Nepal Gen-Z: नेपाल में उपद्रवियों ने होटल में लगाई आग, UP नंदग्राम की महिला की मौत, दर्शन करने गई थी पशुपतिनाथ

Spread the love

 

 

गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र की मास्टर कॉलोनी में रहने वाले रामवीर सिंह गोला (58) अपनी पत्नी राजेश गोला (55) के साथ काठमांडू स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में दर्शन करने के लिए सात सितंबर को गए थे। भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन के बाद दंपति काठमांडू स्थित हयात रेजिडेंसी की चौथी मंजिल कमरे में ठहरे। रात करीब साढ़े 11 बजे उपद्रवियों ने होटल में आग लगा दी।

होटल आग से घिरा तो दंपत्ती ने चौथी मंजिल से कूदकर जान बचाने का प्रयास किया। दंपत्ती बचाव दल ने बिछाए गद्दो पर गिरे। इसी दौरान उपद्रवियों ने फिर से हमला बोल दिया। इसमें दंपत्ती बिछड़ गए थे। बुधवार को नेपाल से रामवीर सिंह के बेटे विशाल के पास फोन आया कि उनकी मां राजेश देवी की उपचार के दौरान मौत हो गई। बवाल की चपेट में आए रामवीर सिंह गोला दो दिन बाद घायलावस्था में राहत कैंप में मिले है। राजेश गोला का शव कल तक गाजियाबाद स्थित मास्टर कॉलोनी उनके निवास पर लाया जाएगा।


Spread the love
और पढ़े  राज्य के अधिकारों पर कोई समझौता नहीं', रैली में CM विजय ने बताई काला-सफेद सूट पहनने की वजह
  • Related Posts

    त्विषा शर्मा केस:- गिरिबाला सिंह की वीआईपी ट्रीटमेंट के आरोप में डिप्टी जेलर हटाई गईं

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी भोपाल के हाई-प्रोफाइल त्विषा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में जेल में बंद पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश (सेवानिवृत्त) गिरिबाला सिंह को कथित रूप से वीआईपी ट्रीटमेंट दिए…


    Spread the love

    आधार कार्ड- डीएक्टिवेट हो सकता है 15 से 17 साल के बच्चों का आधार कार्ड, करें ये जरूरी काम

    Spread the love

    Spread the loveआधार कार्ड धारकों की लापरवाही अब उनके लिए परेशानी का कारण बन रही है। 5 से 7 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट नहीं…


    Spread the love