सुशीला कार्की: नेपाल की पूर्व चीफ जस्टिस सुशीला कार्की ने की PM मोदी की तारीफ, कहा- उनके बारे में मेरी धारणा अच्छी

 

नेपाल की पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की ने पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के बारे में मेरी धारणा अच्छी है। मैं भारत के समर्थन की प्रशंसा करती हूं। नेपाल में भ्रष्टाचार के विरोध में प्रदर्शन कर रहे जेन जी ने कार्यवाहक प्रधानमंत्री के तौर पर सुशीला कार्की के नाम का समर्थन किया है।

 

एक मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू में सुशीला कार्की ने कहा कि मैं पीएम मोदी को नमस्कार करती हूं। पीएम मोदी के बारे में मेरी धारणा अच्छी है। नेपाल में हाल ही में हुए आंदोलन का नेतृत्व जेन जी समूह ने किया था और उन्होंने मुझ पर थोड़े समय के लिए सरकार का नेतृत्व करने का भरोसा जताया।

 

उन्होंने कहा कि अगर उन्हें सरकार का नेतृत्व करने के लिए चुना जाता है तो मेरी पहली प्राथमिकता आंदोलन के दौरान मारे गए युवाओं को श्रद्धांजलि देना होगी। आंदोलन के युवाओं ने उनके नेतृत्व के पक्ष में मतदान किया। मैंने अंतरिम सरकार का नेतृत्व करने के उनके अनुरोध को स्वीकार कर लिया है।

कार्की ने कहा कि नेपाल में अतीत से ही समस्याएं रही हैं। अब स्थिति बहुत कठिन है। हम नेपाल के विकास के लिए मिलकर काम करेंगे। हम देश के लिए एक नई शुरुआत करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि भारत के लिए मेरे मन में बहुत सम्मान और प्यार है। भारत ने नेपाल की बहुत मदद की है।

देश की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश रह चुकीं सुशीला कार्की
जेन-जी आंदोलन के सदस्यों की एक वर्चुअल बैठक में सुशीला कार्की का नाम सामने आया। कार्की का जन्म सात जून 1952 को विराटनगर में हुआ था। उन्होंने राजनीति शास्त्र और कानून की पढ़ाई की और उसके बाद वकालत और कानूनी सुधारों के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की। सुप्रीम कोर्ट में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई ऐतिहासिक मामलों की सुनवाई की, जिनमें चुनावी विवाद भी शामिल थे। उनके फैसलों ने यह साबित किया कि न्यायपालिका लोकतंत्र की रक्षा करने वाली एक अहम संस्था है।

और पढ़े  एफ-35 के 10 लाख पुर्जे गायब: 797 करोड़ की चपत, जीएओ रिपोर्ट ने खोली पेंटागन की पोल
  • Related Posts

    मनीला के गुरुद्वारे पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी: 100 साल पुराने खालसा दीवान पर टेका मत्था, पुनर्विकास कार्य का किया शुभारंभ

    प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को फिलीपींस की राजधानी मनीला में ऐतिहासिक खालसा दीवान गुरुद्वारे के पुनर्निर्माण की आधारशिला रखी, मत्था टेका और गुरुद्वारे में आयोजित अरदास में हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री…

    समुद्री सुरक्षा: चक्रवात अक्वान के कारण बदली नौसेना के बड़े अभ्यास की तारीख, कब होगा सी विजिल-2026 का आयोजन?

    देश की समुद्री और तटीय सुरक्षा को परखने के लिए भारतीय नौसेना की ओर से आयोजित होने वाले बड़े अभ्यास ‘सी विजिल-2026’ पर चक्रवात अक्वान का असर पड़ा है। बंगाल…