Tesla Car- टेस्ला कार की मुंबई में हुई पहली डिलीवरी, महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री को सौंपी चाबी

Spread the love

 

हाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने शुक्रवार को मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) स्थित टेस्ला के नए शोरूम से पहली गाड़ी की डिलीवरी ली। सरनाईक ने कहा कि यह कदम उन्होंने इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) को लेकर जागरूकता फैलाने के मकसद से उठाया है।

 

पोते को देंगे तोहफा, मकसद है जागरूकता
मंत्री ने बताया कि उन्होंने टेस्ला का मॉडल Y उसी दिन बुक किया था जब जुलाई में कंपनी ने भारत में अपना पहला शोरूम लॉन्च किया। सरनाईक का कहना है कि वे यह गाड़ी अपने पोते को उपहार के रूप में देंगे, ताकि शुरुआती उम्र से ही बच्चों में ग्रीन मोबिलिटी की सोच पैदा हो।

उन्होंने कहा, “मैंने यह टेस्ला गाड़ी इसलिए ली है ताकि नागरिकों में, खासकर युवा पीढ़ी में, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के प्रति जागरूकता बढ़े। बच्चे इन गाड़ियों को देखें और समझें कि टिकाऊ परिवहन कितना जरूरी है।”

महाराष्ट्र का बड़ा EV लक्ष्य
शिवसेना नेता सरनाईक ने बताया कि महाराष्ट्र ने अगले दशक में बड़े पैमाने पर इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर बढ़ने का लक्ष्य तय किया है। यह कदम प्रधानमंत्री की क्लीन मोबिलिटी विजन से भी जुड़ा हुआ है। इसके लिए राज्य सरकार ने कई प्रोत्साहन योजनाएं भी घोषित की हैं, जैसे अटल सेतु और समृद्धि एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स से छूट।

“उदाहरण पेश करना ज्यादा जरूरी”
सरनाईक ने कहा, “भले ही आज इलेक्ट्रिक गाड़ियों की कीमत थोड़ी ज्यादा हो, लेकिन सबसे अहम है सही उदाहरण पेश करना और ईवी अपनाने की रफ्तार बढ़ाना।”

5,000 ई-बसे पहले ही खरीदी
मंत्री ने यह भी बताया कि महाराष्ट्र स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (MSRTC) ने अब तक करीब 5,000 इलेक्ट्रिक बसें खरीदी हैं। इसके साथ ही पूरे राज्य में चार्जिंग स्टेशन भी तेजी से लगाए जा रहे हैं।

Spread the love
  • Related Posts

    चंद्रपुर में बाघ ने किया हमला, 4 महिलाओं की मौत, तेंदू के पत्ते कर रही थी इकट्ठा

    Spread the love

    Spread the loveमहाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में शुक्रवार सुबह एक बाघ ने चार महिलाओं को मार डाला। यह महिलाएं शुक्रवार की सुबह  तेंदू के पत्ते इकट्ठा कर रही थी। तभी…


    Spread the love

    महाराष्ट्र: पुणे के बारामती में प्रशिक्षण विमान की क्रैश लैंडिंग, किसी के हताहत होने की खबर नहीं

    Spread the love

    Spread the loveमहाराष्ट्र के बारामती में बुधवार सुबह तकनीकी खराबी आने के बाद रेडबर्ड कंपनी का एक प्रशिक्षण विमान आपात स्थिति में उतरा। यह घटना प्रशिक्षण उड़ान के दौरान हुई।…


    Spread the love