अजब – गजब : कांग्रेस विधायक पंडित विजय नीरज शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुनाई रामकथा ….

प्रदेश कांग्रेस ने उत्तराखंड दौरे पर आए फरीदाबाद के पार्टी विधायक पंडित विजय नीरज शर्मा की पत्रकार वार्ता यह सोचकर बुलाई थी कि वे प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा की मजम्मत करेंगे और दिल्ली से यूपी और उत्तराखंड सरकार के खिलाफ हमला बोलेंगे। लेकिन पार्टी विधायक ने प्रेस कांफ्रेंस में आए पत्रकारों को रामकथा सुना डाली। विधायक की प्रेस वार्ता कराने वाले कांग्रेस नेता भी हैरान-परेशान दिखे। कांग्रेस भवन में हुई इस प्रेस वार्ता के प्रदेश महामंत्री विजय सारस्वत सूत्रधार थे। कांग्रेस अध्यक्ष की पत्रकार वार्ता को कवर करने के लिए मीडिया कर्मी भी यह सोचकर भी पहुंचे कि पार्टी विधायक भाजपा और उसकी सरकारों पर तीखा प्रहार करने जा रहे हैं। लेकिन जब वार्ता शुरू हुई तो उन्होंने रामकथा सुनानी शुरू कर दी। रामायण के कुछ प्रसंग सुना डाले। जब उनसे पूछा गया कि उनका वार्ता करने का मुख्य उद्देश्य क्या है तो उन्होंने कहा कि मैं किसी पर भी प्रहार नहीं करता हूं। जहां भी जाता हूं, कांग्रेस पार्टी के दफ्तर में जरूर जाता हूं। मेरी रामकथा अगर पसंद आई तो बहुत अच्छी बात है, दोबारा बुला लेना। नहीं पसंद आई तो तुलसीदास लिखकर गए हैं, जाकी रही भावना जैसी।

उन्होंने कहा कि वह सतपाल महाराज से मुलाकात करके आए हैं, क्योंकि वह संत हैं। सरकार पर उन्होंने सिर्फ यही तंज किया कि बार-बार मुख्यमंत्री बदलने से राज्य का बदलाव नहीं होगा। इनको सद्बुद्धि आए।

और पढ़े  उत्तराखंड: हरिद्वार में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज की स्थापना को मिली मंजूरी, CM ने जताया पीएम मोदी का आभार
  • Related Posts

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…

    उत्तराखंड: राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से BJP के प्रत्याशी का नाम घोषित, दिनेश आर्य को टिकट

    भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने आज राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से दिनेश आर्य को…