HR नंबर वन मोस्ट वांटेड:- भारत लाया गया मोस्ट वांटेड गैंगस्टर मैनपाल, इस तरह हुई थी जुर्म की दुनिया में एंट्री

Spread the love

 

रियाणा के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर मैनपाल बादली को कंबोडिया से डिपोर्ट कर भारत लाया गया है। एयरपोर्ट पर आते ही हरियाणा एसटीएफ की टीम ने कुख्यात गैंगस्टर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गैंगस्टर पर सात लाख रुपये का इनाम रखा था। एसटीएफ के अधिकारियों के अनुसार, मैनपाल बादली पिछले कई साल से विदेश में रहकर आपराधिक गिरोह चला रहा था। मैनपाल बादली रंगदारी वसूलने, हत्या और अन्य गंभीर अपराधों में शामिल रहा है। एसटीएफ के आईजी सतीश बालन मैनपाल बादली के मामले में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

बादली हरियाणा पुलिस की मोस्ट वांटेड सूची में नंबर-1 पर था। 29 अगस्त 2018 को परोल पर जेल से रिहा हुआ था। इसके बाद वह विदेश भाग गया और वहां से अपने गैंग को संचालित कर रहा था। मैनपाल पर हत्या, आपराधिक साजिश और अन्य गंभीर अपराधों के कई मामले दर्ज हैं। मैनपाल बादली का अपराध की दुनिया में प्रवेश साल 2000 में हुआ, जब उसने अपने चाचा की हत्या की थी।

 

शुरुआत में वह ट्रैक्टर रिपेयर का काम सीख रहा था, लेकिन इस घटना के बाद उसने अपराध की राह पकड़ ली। धीरे-धीरे वह हरियाणा के सबसे खतरनाक गैंगस्टरों में से एक बन गया। उसका गैंग कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा, जिसमें हत्या, फिरौती और संगठित अपराध शामिल हैं।


Spread the love
और पढ़े  Bihar- गैस संकट पर बड़ा फैसला! सिलेंडर के लिए DAC नंबर खत्म, लेकिन होटल-रेस्टोरेंट कारोबार पर पड़ा असर
  • Related Posts

    इस्राइली सेना के हमले में ईरान के शीर्ष सुरक्षा प्रमुख लारीजानी की मौत

    Spread the love

    Spread the loveईरान के सुरक्षा प्रमुख लारीजानी पर सैन्य कार्रवाई किए जाने का दावा किया गया है। इस्राइली मीडिया के हवाले से समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने बताया कि इस्राइल की सेना…


    Spread the love

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला- 3 माह के बच्चों को गोद लेने वाली महिलाओं को भी मिलेगी मैटरीनिटी लीव

    Spread the love

    Spread the loveसुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को एक अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि गोद लिया गया बच्चा भी मातृत्व अधिकार का हिस्सा है, इसलिए कोई भी महिला, चाहे…


    Spread the love