अयोध्या: हनुमानगढ़ी में संतों से मिली प्रेरणा, समाजसेवियों ने लिया लोककल्याण का संकल्प

Spread the love

 

 

 श्रीराम की नगरी अयोध्या के प्रमुख सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी में मंगलवार को एक विशेष आध्यात्मिक और सामाजिक संगम देखने को मिला। आंबेडकरनगर के प्रख्यात समाजसेवी नरेन्द्र यादव एवं तिलक राम यादव ने यहां पहुंचकर सिद्धपीठ के विख्यात संत प्रेममूर्ति कृष्णकांत दास एवं संत आनंद दास तन्मय दास से शिष्टाचार भेंट की।
संतों ने समाजसेवियों का हार्दिक स्वागत करते हुए उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया और कहा – “जब समाजसेवा और भक्ति का संगम होता है, तभी लोककल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है।”
इस अवसर पर नरेन्द्र यादव और तिलक राम यादव ने संतों के चरणों में नमन कर मार्गदर्शन प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि हनुमानगढ़ी जैसे पावन सिद्धपीठ पर आकर संतों का आशीर्वाद पाना उनके लिए अत्यंत सौभाग्य की बात है। साथ ही समाजहित में सेवा को और व्यापक बनाने का संकल्प भी लिया।
भेंट के दौरान आध्यात्मिकता, सेवा, शिक्षा और सामाजिक एकता जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। संतों ने समाजसेवियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर समाज की सेवा में तत्पर रहने की प्रेरणा दी।
यह मिलन न केवल संतों और समाजसेवियों के लिए बल्कि समूचे समाज के लिए प्रेरणादायी संदेश छोड़ गया कि सच्ची भक्ति और सेवा ही जीवन का वास्तविक उद्देश्य है।


Spread the love
और पढ़े  भीषण सड़क हादसा: गंगा एक्सप्रेस-वे पर पलटी तेज रफ्तार थार, 4 युवकों की मौत, एक घायल
  • Related Posts

    अयोध्या- शंखनाद, घंटा-घड़ियाल और स्वस्तिवाचन के बीच हुआ हरीश द्विवेदी का स्वागत

    Spread the love

    Spread the love      भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री का दायित्व मिलने के बाद पहली बार अयोध्या पहुंचे हरीश द्विवेदी का जिले की सीमा रानीमऊ से लेकर सरयू पुल तक…


    Spread the love

    कौशाम्बी जिले में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, 5 की मौत और कई की हालत गंभीर

    Spread the love

    Spread the loveपिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी बाजार में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे एक पटाखा फैक्टरी में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगते ही फैक्टरी में रखे…


    Spread the love