विधानसभा चुनाव नतीजे- बंगाल में BJP दोहरे शतक के करीब, तमिलनाडु में टीवीके सबसे बड़ी पार्टी

Spread the love

देश के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है। रुझानों में बंगाल में भाजपा ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रही है। केरल में यूडीएफ गठबंधन जीत के करीब है। जानिए चुनाव नतीजों से जुड़ी पल-पल की अपडेट…

 

 

असम में भाजपा कार्यकर्ताओं का जश्न

असम विधानसभा चुनाव 2026 के रुझानों में भाजपा बड़े बहुमत के साथ फिर राज्य में सरकार बना रही है। भाजपा मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।

’10 साल यहां बुरी राजनीति हुई’

केरलम विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे | कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, ‘हम इस प्रदेश की भलाई के लिए वे सब करने को तैयार हैं जो आवश्यक है। 10 वर्षों से सरकार की जो कमियां थीं हम उस पर काम करेंगे। हमारे युवा इस राज्य को छोड़कर दूसरे राज्यों में जा रहे हैं। 10 साल यहां बुरी तरह की राजनीति हुई है इसलिए लोगों के मन में आया कि इस बार केरलम में सरकार बदलनी चाहिए। हम ईमानदारी से जनता के साथ संपर्क करते हुए काम करेंगे।’

‘बंगाल चुनाव पूरे देश को बचाने का चुनाव’

माथाभांगा से भाजपा उम्मीदवार निसिथ प्रमाणिक ने कहा, ‘ये सिर्फ सरकार बनाने का चुनाव नहीं है। यह पूरे देश को आंतरिक सुरक्षा खतरे से बचाने का चुनाव है। बंगाल से घुसपैठ हो रही थी और बंगाल की वजह से पूरे देश की जनसांख्यिकी परिवर्तित हो रही थी।’

असम की जोरहाट सीट से असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई हारे

असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई जोरहाट सीट से हार गए हैं। उन्हें भाजपा के हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने 23 हजार से ज्यादा वोटों से हराया।

और पढ़े  रोबोटैक्सी के अंदर हुड़दंग मचाना पड़ा भारी, बिना ड्राइवर वाली कार ने खुद पुलिस बुलाकर कराया गिरफ्तार

शिवराज सिंह बोले- यह बंगाल की नहीं, भारत की विजय

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ‘मैं बचपन से भारतीय जनसंघ से जुड़ा था जिसकी स्थापना श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने की थी। हमेशा से इतना ही सवाल था कि बंगाल में कब सरकार बनेगी। बरसों की आस प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पूरी हुई है। उनका बलिदान सार्थक हुआ है। यह केवल बंगाल की विजय नहीं है। यह भारत की विजय है। बंगाल में जो हो रहा था, वह वोट बैंक की राजनीति के कारण हो रहा था। अवैध घुसपैठ ने बंगाल को तबाह कर दिया था। वहां अराजकता थी और इसकी जिम्मेदार वहां की सरकार TMC थी।’


Spread the love
  • Related Posts

    आज से भारत-ब्रिटेन एफटीए लागू,99% भारतीय निर्यात पर शून्य शुल्क, क्या होगा सस्ता?

    Spread the love

    Spread the loveभारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौता (सीईटीए) आज से लागू हो गया है। इसे पिछले कुछ वर्षों में भारत के सबसे बड़े मुक्त व्यापार…


    Spread the love

    ट्रंप की ईरान में सबकुछ तबाह करने की धमकी,ईरान बातचीत करे नहीं तो कुछ नहीं छोड़ेंगे

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को चेतावनी दी कि अगर ईरान बातचीत की मेज पर वापस नहीं लौटा तो अमेरिका अगले हफ्ते से ईरान के बिजली…


    Spread the love