अयोध्या: थाना कुमारगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक ही रात में तीन घरों में चोरों ने की चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार

 

 

 

 

अयोध्या में कुमारगंज थाना पुलिस ने 21 अगस्त की रात क्षेत्र में तीन घरों में हुई चोरी का खुलासा कर दिया है। मामले में थाना प्रभारी ओम प्रकाश के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। टीम ने दो शातिर चोरों वकील अहमद उर्फ सेनापति और अमित पाल को गिरफ्तार किया है। जबकि, उनके दो साथी चांद मोहम्मद और नाजिर हुसैन अब भी फरार चल रहे हैं। पुलिस के अनुसार, चोरों ने झरियक गांव में रेकी कर घर की दीवार फांदकर लाखों के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ किया था। पुलिस टीम ने छापा मारकर चोरी किए गए आभूषणों के साथ 11 हजार 300 रुपये नकद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और दो अवैध असलहे बरामद किए हैं। पकड़ा गया आरोपी वकील अहमद उर्फ सेनापति थाना कुमारगंज का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। उसके खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में 34 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, दूसरा आरोपी अमित पाल भी चार गंभीर आपराधिक मुकदमों में नामजद है। एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि फरार चोरों की तलाश के लिए विशेष पुलिस टीम लगाई गई है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

और पढ़े  अजब प्रेम की गजब कहानी: 75 साल के बुजुर्ग पर आया 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर का दिल, हुई सगाई
  • Related Posts

    शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार,फरार होने के बाद बदलती रही लोकेशन

    श्रद्धा दुबे आखिरकार गिरफ्तार हो गई। 9 अक्तूबर की रात में शिवा शर्मा की मौत की खबर आती है। यह घटना उसी के फ्लैट में हुई थी। इसके बाद से वह…

    UP- ललितपुर में घरेलू कलह में दो बच्चों के साथ कुएं में कूदी महिला, मां-बेटे की मौत, बच्ची की तलाश जारी

    यूपी के ललितपुर जिले में मंगलवार की सुबह एक दुखद घटना सामने आई। थाना बानपुर के ग्राम टीकरा तिवारी में 32 वर्षीय पूजा कुशवाहा ने अपने दो छोटे बच्चों के…